Motorola का नया 5G स्मार्टफोन Edge 70 Neo फ्लिपकार्ट पर हुआ टीज, फोन में होगी 7000mAh की बैटरी और 32MP का फ्रंट कैमरा

Motorola बहुत जल्द भारतीय मार्केट में अपना नया 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Neo लेकर आ सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Flipkart पर टीज किया है। आपको बताते चले कि टीज मैं फोन की सिर्फ डिजाइन दिखाई गई है फोन का नाम नहीं दिखाया गया है। लेकिन बताया जा रहा है, कि टीज मैं दिखाया गया स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 Neo होने वाला है। चलिए इस नए फोन की डिजाइन और इसके फीचर के बारे में जानते हैं।

ऐसा होगा Motorola Edge 70 Neo फोन

फ्लिपकार्ट पर जारी टीजर में मोटोरोला एज 70 Neo फोन का डिजाइन दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा माड्यूल दिखाई दे रहा है। जिसमें तीन बड़े सर्कुलर कट आउट दिखाई दे रहे हैं। जबकि इसमें एलईडी फ्लैशलाइट कैमरा माड्यूल के बाहर दिखाई दे रही है।

वही कंपनी के ब्रांडिंग के लिए फोन के बैक पैनल पर Motorola लोगो देखने को मिलता है। फोन के कलर की बात करें तो फोन टीजर में डार्क ग्रीन कलर का दिखाई दे रहा है। लिक रिपोर्ट के मुताबिक फोन को इंडिया में Mountain View, Gray Lilac, Milky Blue और Sage कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है।

Motorola Edge 70 Neo
Motorola Edge 70 Neo/Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 70 Neo फोन मैं ये फीचर्स दिए जा सकते हैं ( लीक)

लीक रिपोर्ट के मुताबिक मोटरोला एज 70 Neo 5G स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच की बड़ी डिस्प्ले आ सकती है। जिसकी रिफ्रेश रेट 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। वही फोन के साथ कॉलिंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन दी जा सकती है।

इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके प्रोसेसर के साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट हो सकता है। वही फोन में 7000mAh की बैटरी हो सकती है, जिसको चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। मोटरोला इस 5G स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर लेकर आएगी जो एंड्रॉयड ओएस अपडेट के साथ आएगा इस पर कंपनी 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।

वही फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Neo 5G फोन में Sony LYT710 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा हो सकता है। अगर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें तो इसके फ्रंट साइड पर 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

Motorola Edge 70 Neo
Motorola Edge 70 Neo/Photo Credit: Motorola

मोटोरोला एज 70 Neo फोन के सभी फीचर एक लिक रिपोर्ट के आधार पर है, इसलिए यह नहीं कह सकते कि मोटोरोला इस 5G फोन को इन्हीं फीचर के साथ लेकर आएगी। फोन की असली कीमत और फोन के सभी फीचर या तो कंपनी ऑफीशियली अनाउंस करेगी या फिर फोन के लॉन्च होने के बाद ही पता चलेंगे। इसलिए फोन के लॉन्च होने का वेट करना पड़ेगा।

क्या हमें Motorola Edge 70 Neo फोन का वेट करना चाहिए?

अगर आप Motorola ब्रांड का ही स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं। तो आपको इस फोन का वेट करना चाहिए क्योंकि यह स्मार्टफोन काफी कम कीमत के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। जो बड़ी-बड़ी स्मार्टफोन कंपनी Vivo, OPPO और OnePlus जैसी कंपनियों के स्मार्टफोन को टक्कर देगा।

यह भी पढ़ें:- Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च! Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से लैस

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *