Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OPPO कंपनी ने चाइनीस मार्केट में अपना एक जबरदस्त स्मार्टफोन OPPO Reno17 को लॉन्च कर दिया है। फोन को 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा 8000mAh बैटरी, 12GB रैम और AMOLED डिस्प्ले सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। ब्रांड इस फोन को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी पेश करने वाली है। यह स्मार्टफोन उन यूजर के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा। जो इस समय एक अच्छा कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन खोज रहे हैं।
ओप्पो ने तीन मार्केट में ओप्पो रेनो 17 को चार स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। फोन के 8GB RAM+256GB स्टोरेज की चीन कीमत 3,599 युआन (तकरीबन इंडिया के 50,668 रुपए) रखी गई है, जब की इस के 12GB RAM+256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 3,799 युआन (लगभग 53,480 रुपए), 12GB RAM+512GB स्टोरेज की चीन कीमत 3,999 युआन (लगभग 56,299 रुपए) जबकि इसके टॉप वैरियंट की कीमत 4,899 युआन (तकरीबन इंडिया के 68,969 रुपए) रखी गई है। फोन को Ice Moon White, Adventure Car और Cocoa Brown जैसे कलर ऑप्शन में मिलेगा।
ओप्पो रेनो 17 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए गए हैं, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा मिल जाता है, जबकि इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ और f/2.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का टेली फोटो कैमरा मिल जाता है। फोन के बैक कैमरे के साथ 120x डिजिटल जूम और 3.5x ऑप्टिकल जूम दी गई है।
फोन के बैक कैमरे से आप 4k वीडियो 60 fps और 30 fps के साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें हाई रेजोल्यूशन इमेज, AI ID Photo, Super text, time-lapse Photography, कट इमोजी, नाइट सीन, स्लो मोशन और AI snap up जैसे शूटिंग मोड दिए गए हैं।
फोन के फ्रंट कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कैमरा दिया गया है जो f/2.0 अपर्चर के साथ मिल जाता है। इसके फ्रंट कैमरे के साथ हाई रेजोल्यूशन, कट सेल्फी, AI ID Photo, नाइट सीन, स्क्रीन fill लाइट, ब्यूटी सेल्फी और time lapse फोटोग्राफी जैसे शूटिंग मोड दिए गए हैं। इसके फ्रंट कैमरे से भी आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

OPPO Reno17 स्मार्टफोन में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, इसकी डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी Flexible डिस्प्ले है, इसकी डिस्प्ले के साथ 2624×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन, 93.0% स्क्रीन रेशों, 1800 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। फोन की डिस्प्ले 1.07 बिलियन कलर और 440 PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है।

ओप्पो रेनो 17 5G स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है, जिसको जल्दी से चार्ज करने के लिए 80W का फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। फोन में क्वालकॉम वाला Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 722@1150MHz मिल जाता है। प्रोसेसर के साथ LPDDR5X RAM और UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है।
फोन के कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें स्क्रीन सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया जाता है। इसके साथ इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS, hotspot और USB Type-C चार्जिंग सपोर्ट मिलने वाला है।
ओप्पो रेनो 17 5G उन यूजर के लिए काफी बेस्ट रहने वाला है, जिनका बजट 70,000 रुपए का है। अगर आपका बजट इतना नहीं है, तो आप OPPO के कम कीमत वाले स्मार्टफोन की ओर जा सकते हैं। अगर आपका बजट 70,000 तक का है। तो आपके लिए ओप्पो रेनो 17 5G एक बेस्ट स्मार्टफोन होगा क्योंकि इसमें 50 मेगापिक्सल के चार कमरे दिए गए हैं। इसके साथ ही 8000mAh की बैटरी और 12GB तक रैम मिल जाती है। इसके साथ ही फोन गेमिंग के लिए भी बेस्ट रहने वाला है।
यह भी पढ़ें:- Motorola का नया 5G स्मार्टफोन Edge 70 Neo फ्लिपकार्ट पर हुआ टीज, फोन में होगी 7000mAh की बैटरी और 32MP का फ्रंट कैमरा
[…] ओप्पो रेनो 17 फोन के सभी फीचर्स और कीमत यहाँ क्लिक करके जान सकते हैं। वही ओप्पो रेनो 17 […]