Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

सैमसंग ने भी अपना बजट स्मार्टफोन सिंगापुर के मार्केट में लॉन्च किया है, Samsung Galaxy A18 4G फोन को मार्केट में 5000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया गया है। Samsung इस फोन को उन व्यक्तियों के लिए लेकर आया है, जो काफी कम कीमत में अच्छा कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। चलिए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल से जानते हैं।
सैमसंग ने Samsung Galaxy A18 4G फोन को एक वेरिएंट के साथ सिंगापुर मार्केट में लॉन्च किया है। इसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को SGD 328 (तकरीबन 23,999 रुपए) की कीमत के साथ पेश किया गया है। सैमसंग में इस फोन को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। फोन को सिंगापुर मार्केट से Silver, Black और Light Blue कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं।
सैमसंग गैलेक्सी A18 4G स्मार्टफोन के अंदर कंपनी ने 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया है। फोन की डिस्प्ले Super AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है, इसके स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। वही फोन की रिफ्रेश रेट 90Hz दी गई है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए ब्रांड ने इसमें Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया है। इसके अलावा फोन के फ्रंट साइड पर Infinity-U नोट्स डिजाइन मिलने वाला है।
वही फोन के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ब्रांड की तरफ से MediaTek Helio G99+ ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। वही फोन में 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसको आप एक्सटर्नल स्टोरेज की मदद से 2TB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें आपको 6 साल का OS अपडेट मिल जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी A18 4G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर और Auto Focus के साथ प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया जाता है, जबकि इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा f/2.4 अपर्चर सपोर्ट के साथ मिल जाता है। इसके बैक कैमरा मैं आपको 10x डिजिटल जूम दी गई है।

फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो F/2.0अपर्चर के साथ मिल जाता है। बैक और फ्रंट कैमरे से आप 30fps पर 1920×1080 रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन के बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। जिनको जल्दी से चार्ज करने के लिए 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है।
सैमसंग गैलेक्सी A18 4G फोन को पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP64 रेटिंग सपोर्ट मिल जाएगा। फोन की सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वही कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें USB Type-C 2.0 पोर्ट, GPS, Wi-Fi, Bluetooth V5.3, NFC और Smart Switch दिए गए।
फोन खरीदते समय हर किसी के दिमाग में एक ही बात आती है, कि जब इतनी कीमत पर एक 5G स्मार्टफोन मिल रहा है, तो हम सैमसंग गैलेक्सी A18 4G फोन क्यों खरीदे। लेकिन हर किसी का दिमाग एक जैसा नहीं होता है, किसी को 4G स्मार्टफोन अच्छा लगता है, तो किसी को 5G स्मार्टफोन अच्छा लगता है। अगर आप भी सिंगापुर में है और अपने लिए एक 4G स्मार्टफोन की तलाश में है, तो आपके लिए Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन बेस्ट होने वाला है, क्योंकि इसमें कैमरा क्वालिटी भी काफी शानदार दी गई है।
इसके साथ ही आपको इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिल जाती है। फोन की खास बात यह है, कि इसमें आपको infinity-U नॉच डिस्पले दी गई है। वहीं अगर आप 5G स्मार्टफोन इसी कीमत पर खरीदना चाहते हैं, तो आप OPPO, Vivo, Realme, OnePlus, Motorola और POCO ब्रांड की तरफ जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- लॉन्च से पहले लीक हुई Vivo X500 Series की कीमत, 26 नवंबर को भारत में होगा लॉन्च, जाने कीमत