Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

इंफिनिक्स अपने पोर्टफोलियो में एक नया गेमिंग स्माटफोन जोड़ने वाली है, जो Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन होने वाला है। आपको बता दे की इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो स्मार्टफोन को अप्रैल महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। अब भारत में 27 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें 12GB RAM के साथ MediaTek Dimensity 8400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलने वाला है। फोन के स्पेसिफिकेशन और इंडिया लॉन्च डेट आगे देख सकते हैं।
शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट के द्वारा पता चला है कि Infinix GT 50 Pro 5G स्मार्टफोन इंडिया में 27 अक्टूबर को लॉन्च होने वाला है। ये इंडिया का पहला HydroFlow Liquid Cooling System स्मार्टफोन होने वाला है। इससे यह भी कंफर्म हो गया है, कि फोन की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर ही लाइव होगी। लेकिन फोन की पहली सेल कब शुरू होगी इसके बारे में जानकारी हमें 27 अक्टूबर के लॉन्च इवेंट से ही पता चलेगा।

इनफिनिक्स GT 50 प्रो 5G स्मार्टफोन में MediaTek का Dimensity 8400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा जो XOS 16 के साथ मिलकर काम करने वाला है इसमें ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC6 GPU दिया जाता है।
इंफिनिक्स GT 50 प्रो 5G स्मार्टफोन को 12GB रैम के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि इंडियन मार्केट में भी 12 रैम के साथ ही कंपनी ला सकती है। वही फोन में LPDDRSX RAM भी मिल जाएगी। इसके अलावा इसमें आपको 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है।
इंफिनिक्स GT 50 प्रो 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। जो 1.5K स्क्रीन सपोर्ट के साथ आने वाली है। इसमें 1208×2644 पिक्सल रेजोल्यूशन, 2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल जाएगी। इसके अलावा इसमें 4500 नीड्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट और 2304Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिल जाएगा। वही फोन की डिस्प्ले को सुरक्षित रखने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इसकी स्क्रीन पर इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर होने वाला है।
फोन के फोटोग्राफी फीचर की बात करें तो इसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.59 अपर्चर के साथ होने वाला है। जबकि इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया जाएगा। फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी। आपको बता दे कि ग्लोबल मार्केट में भी इस फोन को इसी बैटरी के साथ उतारा गया था। इसको तेजी से फास्ट चार्ज करने के लिए 45W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाएगा।
अगर आप इस समय एक शानदार कम कीमत वाले गेमिंग स्माटफोन की तलाश में है। तो आप इंफिनिक्स GT 50 प्रो 5G फोन का वेट कर सकते हैं। क्योंकि इंफिनिक्स कंपनी इस फोन को पूरी तरह से गेमिंग के लिए तैयार किया है। अगर आप कोई ऐसा स्मार्टफोन की तलाश में है जिसकी कीमत कम हो और उसमें कैमरा और बैटरी क्वालिटी काफी ज्यादा हो तो आप Realme, Redmi, Motorola और Lava जैसी कंपनी के स्मार्टफोन देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- OPPO Find X10 सीरीज 21 अक्टूबर को होगी ग्लोबल लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा और 8000mAh की बड़ी बैटरी
[…] […]
[…] […]