लॉन्च हुआ Infinix Smart 20e स्मार्टफोन, Unisoc T7250 चिपसेट और 5000mAh बैटरी से है लैस

इंफिनिक्स कंपनी ने मलेशिया मार्केट में अपना नया कम कीमत वाला स्मार्टफोन Infinix Smart 20e को लॉन्च कर दिया है। इस सस्ते इंफिनिक्स फोन में कंपनी ने NFC आधारित फाइल शेयरिंग सपोर्ट के साथ 200% बूस्टेड वॉल्यूम मोड़ दिया है। इसके अलावा इसमें 5000 माह की बैटरी और पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए इसमें IP64 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है फोन के फीचर और कीमत आगे देख सकते हैं।

Infinix Smart 20e प्राइस

इंफिनिक्स स्मार्ट 20e फोन को मलेशिया मार्केट में लॉन्च किया गया है, इसको दो वेरिएंट के साथ उतारा गया है। इसके 4GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट को मलेशिया में RM499 यानी कि इंडियन करेंसी के हिसाब से 11,700 रुपए में लॉन्च किया गया है। वही बात करें इसके 4GB RAM+128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की तो इसको RM549 तकरीबन इंडिया के 12,872 रुपए बनते हैं।

इंफिनिक्स इस न्यू हैंडसेट को मलेशिया से Deep Cherry, Night Pulse, Hush Blue और Silver Dance कलर ऑप्शन के साथ ले सकते हैं। इस फोन को खरीदने के लिए आपको इंफिनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट Shopee और TikTok स्टोर पर जाना पड़ेगा।

infinix smart 20e
infinix smart 20e/Photo Credit: Infinix

Infinix Smart 20e फोन की बैटरी

इस लेटेस्ट Infinix Smart 20e फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको 5000mAh की बैटरी दी जाती है, यानी कि इस सस्ते स्मार्टफोन में आपको इतना अच्छा बैटरी बैकअप मिल रहा है। इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए 10W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है।

Infinix Smart 20e फोन के प्रोसेसर और डिस्प्ले फीचर

इंफिनिक्स के इस सस्ते 4G स्मार्टफोन में Unisoc T7250 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इंफिनिक्स स्मार्ट 20e फोन में 720×1576 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाती है। इस की डिस्प्ले के साथ 700 नीड्स ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाएगी।

Infinix Smart 20e फोन के कैमरा और अन्य फीचर

इंफिनिक्स स्मार्ट 20e 4G फोन में फोटोग्राफी के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा ऑटो फोकस के साथ दिया जाता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल जाएगा। फोन को पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए इसमें IP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।

इस सस्ते इंफिनिक्स फोन में कनेक्टिविटी के लिए NFC सपोर्ट के साथ 4G नेटवर्क सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें आपको 200% Boosted Volume मोड मिलने वाला है। जिसकी मदद से आप अधिक शोर की जगह पर भी अपने मोबाइल से आवाज सुन सकते हैं। फोन को 1.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रहता है क्योंकि इसमें MIL-STD-810H सपोर्ट दिया गया है।

क्या गेमिंग के लिए बेस्ट रहेगा Infinix Smart 20e फोन

अगर आप गेमिंग के लिए Infinix Smart 20e स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं। तो आपको बता दे कि इसमें आप गेमिंग का मजा नहीं ले सकता पाएंगे। यह स्मार्टफोन दैनिक Use के लिए काफी बेहतरीन स्मार्टफोन है। क्योंकि स्मार्टफोन काफी कम कीमत का है और इसमें फीचर काफी शानदार दिए गए हैं। इस में 5000mAh की बैटरी और IP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिलती है, जो स्मार्टफोन को पानी और धूल मिट्टी से बचाती है। अगर आपको एक गेमिंग स्माटफोन ही खरीदना है तो आप Vivo, OPPO, OnePlus और Samsung कंपनी के स्मार्टफोन की ओर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Infinix का गेमिंग फोन GT 50 Pro, 12GB RAM और 4500nits ब्राइटनेस के साथ 27 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *