Infinix ने लॉन्च किया 6500mAh बैटरी और 12GB RAM वाला Infinix GT 50 Pro 5G स्मार्टफोन, जाने फीचर्स और कीमत

Infinix कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए मार्केट में Infinix GT 50 Pro 5Gस्मार्टफोन को लॉन्च किया है, इंफिनिक्स का यह स्मार्टफोन एक गेमिंग स्माटफोन है, जो उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो काफी कम कीमत में एक अच्छा गेमिंग स्माटफोन खरीदना चाहते हैं, स्मार्टफोन में Dimensity 8400 ultimate चिपसेट और 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, चलिए इंफिनिक्स GT 50 प्रो 5G स्मार्टफोन के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Infinix GT 50 Pro 5G कीमत और उपलब्धता

वेरिएंटइंडोनेशिया कीमतइंडिया कीमत
12GB+256GBRp 6,999,000₹38,295
12GB+512GBRp 7,999,000₹43685

इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडोनेशिया में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की इंडोनेशिया कीमत Rp 6,999,000 यानी कि इंडिया में इसकी कीमत 38,295 होती है, वहीं इसके टॉप वैरियंट की कीमत Rp 7,999,000 जो इंडिया के 43685 रुपए होते हैं, यह फोन 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।

फोन को तीन कलर ऑप्शन रेड ब्लेज, सिल्वर ग्लेशियर और ब्लैक एबिस के साथ पेश किया गया है। Infinix GT 50 Pro 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 25 अप्रैल 2026 से शुरू होगी जो इंडोनेशिया में शुरू होने वाली है।

infinix gt 50 pro 5g
infinix gt 50 pro 5g/Photo Credit: infinix

Infinix GT 50 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

Infinix GT 50 Pro 5Gस्पेसिफिकेशन
स्क्रीन6.78 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8400 ultimate
रैम12GB
स्टोरेज256/512GB
ओएसAndroid 16, XOS 16
प्राइमरी कैमरा50MP+8MP
सेल्फी कैमरा13MP
बैटरी6500mAh

इंफिनिक्स जीटी 50 प्रो 5G स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8400 ultimate चिपसेट के साथ उतर गया है, स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित XOS 16 पर काम करता है, इसके साथ ही आपको 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का एंड्रॉयड ओएस अपडेट दिया जाएगा। इंफिनिक्स के इस 5G स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी इसके साथ ही 30W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।

Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2644×1208 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाता है, इसके डिस्प्ले सपोर्ट के लिए इसमें 4500 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिल जाता है।

इंफिनिक्स के इसने स्मार्टफोन की कैमरे की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का f/1.59 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जाता है इसके साथ इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मिल जाता है। इंफिनिक्स गत 50 प्रो 5G स्मार्टफोन से सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए फ्रंट साइड पर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया जाता है।

infinix gt 50 pro 5g
infinix gt 50 pro 5g/Photo Credit: infinix

फोन को बारिश की बूंदे या धूल मिट्टी से बचाव के लिए इसमें IP64 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, इसके अलावा इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-fi 6, 2G/3G/4G/5G कनेक्टिविटी, Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स इस गेमिंग स्माटफोन में दिए गए हैं।

Also Read:- लॉन्च से पहले सामने आए OnePlus Nord CE 6 5G फोन के सभी फीचर्स, 8000mAh बैटरी साथ इस दिन होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *