OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G: कैमरा, डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन और कीमत की तुलना

हाल ही में ओप्पो कंपनी और वीवो कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनका नाम OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G स्मार्टफोन है। इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर आपके दिमाग में एक ही बात चल रही होगी कि कौन सा स्मार्टफोन मुझे खरीदना चाहिए और कौन सा नहीं खरीदना चाहिए। तो आज हम आपको इन दोनों ही 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत, कैमरा डिटेल और बैटरी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। साथ में ही बताएंगे कि आपको कौन सा स्मार्टफोन लेने चाहिए।

OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G: डिस्प्ले

ओप्पो F35 5G फोन में आपको 2372×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.69 इंच की Full HD+ डिस्प्ले मिल जाती है, जो AMOLED flexible डिस्प्ले है। इसमें 800 नीड्स नॉर्मल ब्राइटनेस और 1400 नीड्स HBM ब्राइटनेस के साथ 397 PPI पिक्सल डेंसिटी मिल जाएगी। इसके अलावा इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है।

वहीं अगर बात करें Vivo S2 5G स्मार्टफोन के डिस्प्ले की इसमें 6.83 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली होती है। इसके अलावा इसमें 3000 नीड्स लोकल पिक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 449 PPI पिक्सल डेंसिटी के साथ P3 वाइट कलर Gamut सपोर्ट दिया गया है।

OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G: प्रोसेसर

OPPO F35 5G हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6360 Max ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है। इसमें ARM Mali G57 MC2 ग्राफिक सपोर्ट में मिल जाता है। ओप्पो कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लेकर आई है जो ColorOS 16 पर काम करता है।

वही वीवो S2 5G फोन में MediaTek Dimensity 7360-Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। इसमें LPDDR4X RAM और USF 3.1 8GB स्टोरेज दिया गया है। फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया गया है, जो OriginOS 6 पर चलता है।

OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G: फ्रंट और बैक कैमरा

ओप्पो F35 5G फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिए गए हैं। इसमें f/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल f/2.4 अपर्चर के साथ मोनोक्रोम कैमरा लगाया गया है। इसके बैक कैमरे से आप 2.5K वीडियो रिकॉर्डिंग 30 Fps पर बना सकते हैं। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा f/2.1 अपर्चर सपोर्ट के साथ दिया जाता है।

वही वीवो S2 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर सपोर्ट के साथ मिल जाएगा जबकि इसमें आपको एक सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का दिया जाता है जो f/2.4 अपर्चर के साथ मिलेगा। फोन के बैक पैनल कैमरे से आप हाई क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर आपको 32 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग देखने को मिल जाएगा। फोन के बैक साइड पर सिंगल रियल फ्लैशलाइट और सिंगल कलर टेंपरेचर दिया जाता है।

OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G: बैटरी

OPPO F35 5G फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जिसको जल्दी से चार्ज करने के लिए 80W का सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। इसकी बैटरी 6 साल की हेल्थ के साथ आती है। इसके अलावा आपको इसमें रिक्वेस्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है। इसकी बैटरी को 1% से 19% चार्ज होने के लिए 10 मिनट का समय लगता है, जबकि 1% से 45% चार्ज होने के लिए 30 मिनट का समय लगता है।

Vivo S2 5G हैंडसेट में 7050mAh की बड़ी बैटरी होने वाली है, जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 44W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसकी बैटरी भी 6 साल की हेल्थ के साथ आने वाली है। इसमें आपको रिक्वेस्ट चार्जिंग मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि फोन को एक बार चार्ज करने पर 49 घंटे तक कॉल और 33 घंटे तक वीडियो प्लेबैक हो सकता है।

OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G: अन्य फीचर्स

ओप्पो F35 5G हैंडसेट को धूल मिट्टी और पानी की बौछारों से बचने के लिए इसमें IP68, IP69, IP69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है। फोन की स्क्रीन को अनलॉक करने के लिए Under स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होने वाला है। वही कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए जाते हैं।

वीवो S2 5G फोन में IP68, IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग होने वाली है। जो स्मार्टफोन को पानी की बूंदो से बचाएगा। इस फोन की स्क्रीन को गले हाथों से भी चलाया जा सकता है। इसमें आपको इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वही कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 नैनो स्लॉट SIM, Bluetooth 5.4, USB 2.0 Types-C, GPS और Wi-Fi जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G: कीमत

ओप्पो F35 5G फोन को इंडिया में Wave Blue, Titanium Grey और Mist Pink कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 8GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 42,999 रुपए और 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपए रखी गई है।

वीवो S2 5G फोन को इंडिया में दो एजेंट के साथ पेश किया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 42,999 रुपए और 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 48,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। फोन को Silk White, Regal Bronze और Sapphire Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

OPPO F35 5G Vs Vivo S2 5G: दोनों में कौन सा रहेगा आपके लिए बेस्ट

आपको बता दे कि दोनों ही स्माटफोनों के स्पेसिफिकेशन लगभग बराबर से है। अगर आपका बजट 40,000 रुपए से 45,000 रुपए के बीच में है। तो आप ओप्पो f35 5G स्मार्टफोन को ले सकते हैं। क्योंकि इस 5G फोन में शानदार कैमरा क्वालिटी और 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। गेमिंग के लिए भी काफी बेहतरीन स्मार्टफोन है।

वहीं अगर आपका बजट 40,000 रुपए से 50,000 रुपए के बीच में है, तो आप वीवो S2 5G स्मार्टफोन लेने पर विचार कर सकते हैं। क्योंकि इस 5G स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और शानदार चिपसेट मिल जाएगा। गेमिंग के लिए अच्छा स्मार्टफोन है।

नोट: स्मार्टफोन की कीमत हर ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर बदलती रहती है, यह कीमत ऑफर के साथ चेंज होती है। अगर किसी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है, तो स्मार्टफोन और भी कम कीमत का हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- Infinix का गेमिंग फोन GT 50 Pro, 12GB RAM और 4500nits ब्राइटनेस के साथ 27 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार दोस्तों" मेरा नाम मोहम्मद इरफान है। मैं SEO एक्सपर्ट और टेक ब्लॉगर हूं मैं पिछले 4 सालों से सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO), कीवर्ड रिसर्च और टेक आर्टिकल्स पर काम कर रहा हूं, मेरा एक ही उद्देश्य है, कि मैं अपने यूजर्स को स्मार्टफोन और गेजेट्स की जानकारी अपने शब्दों के माध्यम से सरल और आसान शब्दों में देना चाहता हूं। ताकि आप तक हमेशा 100% सटीक और सच्ची जानकारी पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *