200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और LTPO AMOLED डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल Vivo X Fold 6 चीन में लॉन्च

इतने दिनों से वेट करने वाले यूजर के लिए काफी अच्छी खबर है, क्योंकि वीवो कंपनी ने नया फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 5G को चीन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस फोल्डेबल फोन को मार्केट में 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी, Dimensity 9500 चिपसेट और 100X डिजिटल जूम जैसे कई एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस फोल्डेबल फोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स आगे देख सकते हैं।

Vivo X Fold 6 में हैं ड्यूल डिस्प्ले

Vivo X Fold 6 स्मार्टफोन ओपन करने पर 8.02 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो LTPO AMOLED पैनल पर बने डिस्प्ले है, डिस्प्ले 4:3.69 का एस्पेक्ट रेशों और 1.07 billion कलर्स सपोर्ट करता है, इसमें 2504×2312 पिक्सल स्क्रीन रेजोल्यूशन दिया गया है, स्क्रीन 424 PPI पिक्सल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 nits पिक ब्राइटनेस 130Hz नॉर्मल यूज स्क्रीन सैंपलिंग रेट और 240Hz गेमिंग सैंपलिंग रेट दी गई है। इसमें HDR और P3 वाइड कलर Gamut सपोर्ट दिया गया है।

जबकि फोन के बाहर की तरफ 2528×1120 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.51 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 nits पिक ब्राइटनेस दी जाती है, इसमें 92.65% का स्क्रीन रेशों के साथ 130Hz नॉर्मल यूज और 300Hz गेमिंग के लिए सैंपलिंग रेट दिया जाता है। जबकि फोन की इनर डिस्प्ले पर UTG ग्लास मजबूती के लिए दिया गया है।

Vivo X Fold 6
Vivo X Fold 6/Photo Credit: Vivo

Vivo X Fold 6 मैं मिलती है 7000mAh की बड़ी बैटरी

इस नए प्रीमियम फोल्डेबल मोबाइल Vivo X Fold 6 मैं 7000mAh की बड़ी पावरफुल बैटरी दी गई है। जिसको जल्दी और तेजी से चार्ज करने के लिए 80W का चार्ज तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है, वही फोन में 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 5W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। यानी की इस रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट की मदद से आप अपने अन्य स्मार्टफोन को भी चार्ज कर सकते हैं।

फोन में है 200 मेगापिक्सल का कैमरा

वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन के कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है। इसमें 200 मेगापिक्सल वाला प्राइमरी कैमरा f/1.68 अपर्चर पर OIS सेंसर के साथ दिया गया है, वही फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा f/2.05 अपर्चर के साथ और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा f/2.57 अपर्चर के साथ दिया जाता है। फोन का कैमरा 100X डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है।

फोन का रियल कैमरे ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ आता है, जबकि फोन का पेरिस्कोप कैमरा और मेन कैमरा दोनों OIS इमेज स्टेबलाइजेशन के सपोर्ट के साथ आते हैं। फोन के में कैमरे से 8K रेजोल्यूशन के साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, जब की फोन के वाइड एंगल और पेरिस्कोप कैमरे से आप सिर्फ 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

फोन के वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर वाले कैमरे की बात करें तो इसमें इनर स्क्रीन और कर स्क्रीन दोनों 20 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला कैमरा दिया जाता है। फोटोग्राफी वीडियो पोर्ट्रेट और पोटेंट वीडियो जैसे फ्रंट कैमरा मोड दिए गए हैं। फोन का फ्रंट कैमरा फुल फोकस सपोर्ट के साथ आया है। फ्रंट कैमरे से 1080P Resolution सपोर्ट के साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

Vivo X Fold 6
Vivo X Fold 6/Photo Credit: Vivo

फोल्डेबल फोन Vivo X Fold 6 के अन्य फीचर्स

वीवो X फोल्ड 6 5G स्मार्टफोन को चीन में MediaTak Dimensity 9500 सुपर एडिशन ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जो ब्रांड के V3+ इमेजिंग चिप के साथ आता है। फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज सपोर्ट मिल जाता है। फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लाया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है। फोन Vivo Zeiss Telecoverter G2 एक्सेसरी सपोर्ट के साथ आता है।

Vivo X Fold 6 फोन को धूल मिट्टी और बारिश के बूंद से बचने के लिए इसमें IP58 और IP59 रेटिंग मिल जाती है। मोबाइल में साइड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वही फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, IR Blaster, USB Type-C, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं।

Vivo X Fold 6 फोल्डेबल फोन की प्राइस

वीवो एक्स फोल्ड 6 5G फोन को चीन मार्केट में 5 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 युआन तकरीबन (इंडिया के 1,11,000 रुपए) बनते हैं। जबकि 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को चीन में 8,999 युआन (लगभग 1,25,000 रुपए) 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 युआन (तकरीबन 1,39,000 रुपए) 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल को 10,999 युआन (करीबन 1,53,000 रुपए) रखी गई है।

जबकि इसके Black Gold Edition कि चीन कीमत 11,299 युआन जो (इंडिया के 1,57,200 रुपए) बनते हैं, फोन 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल में मिलता है। फोन को चीन से Extreme Night, Black Gold Edition, Blue Cave और Salt Lake कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Vivo X Fold 6
Vivo X Fold 6/Photo Credit: Vivo

अगर आप चीन में रहते हैं और आप अपने लिए वीवो का शानदार फोल्डेबल स्माटफोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए नया Vivo X Fold 6 फोन काफी अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि वीवो कंपनी ने इस 5G फोल्डेबल स्माटफोन को गेमिंग और नॉर्मल यूजिंग के लिए बनाया है। Vivo X Fold 6 स्मार्टफोन की सीधी टक्कर पहले से मौजूद सैमसंग के फोल्डेबल स्माटफोन से होने वाली है। हमने इस आर्टिकल में छोटी से छोटी जानकारी को दिया है। हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगे तो इस आर्टिकल को आगे शेयर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- 9999 रुपए में लॉन्च हुआ सस्ता Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन, कंपनी दे रही Android 15 GO का सपोर्ट

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *