9999 रुपए में लॉन्च हुआ सस्ता Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन, कंपनी दे रही Android 15 GO का सपोर्ट

इंडिया के मशहूर Lava कंपनी अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ते हुए भारतीय मार्केट में Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन लावा कंपनी का बहुत ही सस्ता स्मार्टफोन है जो काफी शानदार डिजाइन, अच्छे फीचर्स और शानदार बैटरी बैकअप के साथ आता है। फोन की कीमत और फोन के स्पेसिफिकेशन आप आगे जान सकते हैं।

सोर्सेस से मिली जानकारी के अनुसार Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन को फ़िलहाल ऑफ़लाइन मार्केट में लाया गया है। फोन को एक वेरिएंट के साथ उतारा गया है, इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसकी कीमत सिर्फ 9999 रुपए रखी गई है।

लावा का नया Smart 4 Plus फोन को एक्सपेंडेबल रैम के साथ पेश किया गया है, यानी कि इसकी 4GB रैम के अंदर 4GB वर्चुअल रैम जोड़ी जाए तो इसकी रैम 8GB रैम (4GB+4GB) की पावर देगी। जबकि इसके 64GB इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के द्वारा 256GB तक किया जा सकता है। Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन को हिमालय सिल्वर और नीलगिरी ब्ल्यू कलर ऑप्शन के साथ मोबाइल की दुकान और रिटेल स्टोर्स पर जाकर खरीद सकते हैं।

Lava Smart 4 Plus फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट पर बनी 6.74 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जो एक वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है, इसकी डिस्प्ले के साथ 20:9 का एस्पेक्ट रेशों मिल जाता है, इसके अलावा इसमें 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 260 PPI पिक्सल डेंसिटी और 16 मिलियन कलर सपोर्ट दिया जाता है। इसके स्क्रीन पर 2.5D ग्लास लेयर की चढ़ाई स्क्रीन की सुरक्षा के लिए की गई है। यह लावा का सस्ता फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Lava Smart 4 Plus फोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा जो AI सेकेंडरी लेंस के साथ काम करता है। फोन के सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन को बारिश की बूंदे या धूल मिट्टी से बचने के लिए IP64 रेटिंग दी गई है।

फोन के बैटरी बैकअप की बात करें तो इस सस्ते फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 10W चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। लावा ब्रांड ने दावा किया है कि इसकी बैटरी को एक बार 100% चार्ज करने के बाद 10.25 घंटे तक यूट्यूब वीडियो देखी जा सकती है। इसके अलावा 14 दिन से ज्यादा का स्टेंडबाय टाइम भी मिलता है।

Lava Smart 4 Plus फोन को इंडिया में Unisoc SC9863A ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया है। यह प्रोसेसर 1.2 गीगाहर्टज से 1.4 की गीगाहर्टज तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। फोन में एंड्रॉयड 15 GO एडिशन दिया गया है। इस फोन में एंड्राइड गो एडिशन, दिया गया है जो गूगल को एप्स को इंस्टॉल और डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन से आपका स्मार्टफोन कब स्टोरेज और इंटरनेट डाटा भी काम लेता है। जबकि गूगल गो एप्स हल्के प्रोसेसर पर भी काम आसानी से करता है।

यह भी पढ़ें:- Realme P4x 4G लॉन्च, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मलेशिया में आया नया स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *