Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वनप्लस ने आज अपना नया सस्ता 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया है। वनप्लस का यह फोन उन यूजर्स के लिए काफी बेहतरीन साबित होगा जो काफी सस्ती कीमत पर वनप्लस का स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, Dimensity 6360 Apex चिपसेट और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश हुआ है, फोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स के डिटेल आगे पढ़ी जा सकती है।
वनप्लस N6 5G स्मार्टफोन को इंडिया में दो वेरिएंट के साथ लाया गया है इसके बेस वेरिएंट की कीमत सिर्फ 22,999 रुपए रखी गई है, जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। जबकि इसके टॉप वैरियंट की कीमत 24,999 रुपए रखी गई है, जो 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।
वनप्लस N6 फोन की पहली सेल पर आपको 2000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। अगर आप अमेजॉन से OnePlus N6 5G फोन को 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच खरीदते हैं, तो आपको 1000 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। यानी कि आप इन सभी ऑफर्स का लाभ लेते हैं, तो वनप्लस का यह 5G स्मार्टफोन सिर्फ 19,999 रुपए में मिल जाएगा। फोन को अमेजॉन और वनप्लस की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है, फोन को Fresh Mint और Midnight Green कलर के साथ ले सकते हैं।
वनप्लस N6 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है, इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें बाईपास चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस 5G फोन को 47 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी का दावा है कि OnePlus N6 फोन को 5 मिनट चार्ज करने के बाद 1.7 घंटे तक यूट्यूब चलाए जा सकता है। वही फोन को फुल चार्ज करने के बाद फोन को 3 दिन तक चलाया जा सकता है, केवल नॉर्मल यूज में। कंपनी का कहना है, कि वनप्लस N6 5G फोन को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो उसमें आप 14.83 घंटे तक गेमिंग का मजा ले सकते हैं।
इसके अलावा 165.37 घंटे तक म्यूजिक प्ले और 34.36 घंटे तक सोशल मीडिया चला सकते हैं। फोन में सुपर पावर सेविंग मोड भी दिया गया है, अगर आप के मोबाइल की बैटरी 1% चार्ज भी रहती है, तो आप इस फोन से 0.60 घंटे तक कॉलिंग का मजा, 9.19 घंटे का स्टैंडबाई टाइम और 0.26 घंटे का नेविगेशन सपोर्ट मिलता है।
वही फोन में 5% चार्ज रहता है तो आप 3.00 घंटे तक कॉलिंग और 45.95 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और 1.31 घंटे का नेविगेशन मिल जाता है। फोन में नाईट चार्जिंग मोड भी दिया गया है। फोन की बैटरी 7 साल की हेल्थ वारंटी के साथ दी गई है। फोन में Battery Drop, Overcharge, Extreme Temperature Resistance और Flat Compression जैसे चार्जिंग सेफ्टी दी गई है।

फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 1200 नीड्स पिक ब्राइटनेस वाली 6.8 इंच की डिस्प्ले दी जाती है, फोन की स्क्रीन LCD पैनल पर बने डिस्प्ले है, जो पंच होल स्क्रीन के साथ आई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1570×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 401 PPI का पिक्सल डेंसिटी दिया जाता है।

OnePlus N6 5G मोबाइल को MediaTek Dimensity 6360 Apex ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है, फोन की 6GB रैम को 6GB वर्चुअल (6GB+6GB) रैम से 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। जबकि 128GB स्टोरेज को एक्सपेंडेबल करके 2TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लॉन्च किया गया है जो OxygenOS 16 पर काम करता है। फोन 615,800 से भी ज्यादा का AuTuTu स्कोर अचीव कर लिया है। वही फोन को ठंडा रखने के लिए 5300mm Vapor Chamber Cooling सिस्टम दिया जाता है।
वनप्लस N6 5G फोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया जाता है जो सेकेंडरी AI अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरे के साथ मिलकर काम करेगा। कैमरे के साथ 10x डिजिटल जूम दिया गया है। वही फोन से वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और LTPO AMOLED डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल Vivo X Fold 6 चीन में लॉन्च
Trending now