OPPO Reno 16 Series लॉन्च कंफर्म, शानदार डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ इस दिन इंडिया में होगा लॉन्च

ओप्पो की नई सीरीज ‘रेनो 16’ को पिछले महीने ही चीन में लॉन्च की गई थी। अब ओप्पो कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि OPPO Reno 16 Series को इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो नए 5G स्मार्टफोन OPPO Reno 16 5G और OPPO Reno 16c 5G को लॉन्च किया जा सकता है। ब्रांड की तरफ से इंडिया में ओप्पो रेनो 16 सीरीज को टीज किया गया है, अब ओप्पो ब्रांड जल्दी फोन की लॉन्च डेट भी कंफर्म करने वाली है। स्मार्टफोन शानदार डिजाइन और बड़ी बैटरी बैकअप के साथ आएगा। फोन के बारे में डिटेल से नीचे जान सकते हैं।

OPPO Reno 16 Series की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

ओप्पो कंपनी ने अपने ऑफीशियली सोशल मीडिया ‘X’ हैंडल पर एक ट्वीट किया है, जिसमें फोन को ‘Coming Soon’ के नाम से दिखाया गया है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी ऑफीशियली वेबसाइट पर फोन को टीज किया है, इसके अलावा रेनो 16 सीरीज 5G की माइक्रोसाइट कंपनी की ऑफीशियली वेबसाइट पर लाइव कर दी गई है, वहां पर भी फोन को ‘कमिंग सून’ के नाम से दिखाया गया है। वहां से पता चलता है कि OPPO Reno 16 Series की इंडिया लॉन्च डेट जल्दी कंफर्म की जाएगी।

ओप्पो ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर भी ओप्पो रेनो 16 सीरीज की माइक्रोसाइड लाइव कर दी है, जहां से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि OPPO Reno 16 और OPPO Reno 16c स्मार्टफोन सेल के लिए अमेजॉन पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस सीरीज के साथ ही ब्रांड OPPO Bubble Magentic Accessory और OPPO Earbude की इंडिया लॉन्च भी अनाउंस करने वाली है।

OPPO Reno 16 Series के लीक फीचर्स

ओप्पो कंपनी पहली बार Reno 16 सीरीज में AI Snap Key देने वाली है, जो मोबाइल के साइड फ्रेम पर डेडीकेटेड बटन होने वाला है, जिसको आप अपने हिसाब से कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि अगर यूजर एक बार इस बटन को प्रेस करें तो स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कंटेंट को Mind Space मैं सेव कर सकता है।

वही इस बटन को लॉन्ग प्रेस करने पर आप अपने मोबाइल में वॉइस नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं, इस बटन को डबल प्रेस करने पर Mind Space सीधे ओपन हो जाता है, इस बटन की सहायता से मोबाइल में मौजूद रिकॉर्डर, कैमरा, टॉर्च, ट्रांसलेटर और अन्य फीचर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओप्पो कंपनी रेनो 16 सीरीज में AI Mind Pilot फीचर भी देने वाली है जिसकी मदद से आप ChatGPT, Perplexity और Gemini जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसकी मदद से आप सेव किए गए कंटेंट को मैनेज कर पाएंगे।

OPPO Reno 16 Series
OPPO Reno 16 Series/Photo Credit: OPPO

लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Reno 16 5G स्मार्टफोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है, जबकि OPPO Reno 16c 5G फोन को MediaTak के Dimensity 7300 चिपसेट के साउथ इंडिया में लॉन्च किया जा सकेगा।

ओप्पो रेनो 16 5G फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 722 जीपीयू दिया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक फोन में 12GB रैम और 8GB रैम सपोर्ट दिया जाएगा। जबकि ओप्पो रेनो 16c 5G को LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO Reno 16 फोन को 6.32 इंच की Full HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है, जो AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी। इसकी डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 नीट्स पिक ब्राइटनेस और 93.4% वाली स्क्रीन टू बॉडी रेशों होने वाला है।

OPPO Reno 16c फोन में AMOLED पैनल पर बनी 6.57 इंच की फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले होने वाली है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 nits पिक ब्राइटनेस के साथ आएगी। दोनों ही स्मार्टफोन में Glove Touch और Splash Touch दिया जा सकता है जिससे आप अपने गिले हाथों और ग्लव पहनकर भी फोन की स्क्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लीक रिपोर्ट की माने तो ओप्पो रेनो 16 5G स्मार्टफोन को 6000mAh की बैटरी के साथ लाया जा सकता है जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 80W चार्जिंग सपोर्ट का उपयोग किया जा सकता है। जबकि ओप्पो रेनो 16C 5G फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से चार्ज होगी।

OPPO Reno 16 Series
OPPO Reno 16 Series/Photo Credit: OPPO

फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो लीक रिपोर्ट के मुताबिक ओप्पो रेनो 16 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है, जबकि फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।

जबकि ओप्पो रेनो 16c 5G फोन में OIS सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने वाला है, इसके अलावा इसमें 3.5x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। वही फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग हो सकता है।

यह भी पढ़ें:- Motorola ने पेश किया Edge 70 Fusion फोन का नया वेरिएंट, फोन में हैं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज की ताकत

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *