11000mAh बैटरी, 10000nits ब्राइटनेस और 512GB स्टोरेज वाला 5G स्मार्टफोन Honor X80 Pro Max चीन में लॉन्च

Honor ने अपने होम मार्केट चीन में 11000mAh की सबसे बड़ी बैटरी वाला Honor X80 Pro Max को लॉन्च कर दिया है। फोन में 10000nits पिक ब्राइटनेस की दी गई है, ऑनर का यह फोन उन यूजर को काफी पसंद आएगा। जो एक गेमिंग स्माटफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, क्योंकि कंपनी के अनुसार इस फोन में 26 घंटे 28 मिनट और 34 सेकंड तक लगातार ऑनलाइन गेमिंग स्ट्रीमिंग की जा सकती है। फोन की कीमत और फोन के फीचर्स आगे पढ़ सकते हैं।

11000mAh बैटरी वाला Honor का पहला फोन

Honor X80 Pro Max 5G स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत इस फोन में मिलने वाली 11000mAh की सबसे बड़ी बैटरी है, ऑनर का यह पहला फोन है जिसमें 11000mAh की बैटरी दी गई है। इस हेडसेट को फास्ट चार्ज करने के लिए 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है, वही फोन को रिया चार्ज करने के लिए 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

ऑनर कंपनी का दावा है कि Honor X80 Pro Max की बैटरी को एक बार फुल चार्ज किया जाए तो यह फोन 42 दिन का स्टैंडबॉय टाइम देने में सक्षम है, वही फोन की बैटरी को 100% चार्ज किया जाए तो इसमें आप 33.5 घंटे शॉर्ट वीडियो, 73.7 घंटे कॉल और 21.3 घंटे नेवीगेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं इसके अलावा फोन आप 23.9 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं।

10000nits पिक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले

ऑनर कंपनी का ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G फोन पहला स्मार्टफोन है, जो 10000nits पिक ब्राइटनेस के साथ आता है, इसमें 6.8 इंच की 1.5K अल्ट्रा HD डिस्प्ले 2788×1280 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है, इस फोन की डिस्प्ले LTPS AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और EYE Protection सपोर्ट के साथ आती है। वही फोन की स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए Aluminosilicate Glass दिया गया है।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

Honor X80 Pro Max फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन

ऑनर X80 प्रो मैक्स 5G फोन में Qualcomm का Snapdragon 6 Gen 5 ऑक्टा कोर चिपसेट दिया गया है, फोन में Adreno 812 GPU ग्राफिक्स के लिए दिया गया है। ऑनर ने इस फोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लेकर आई हैं, जो MagicOS 10.0 के साथ मिलकर काम करता है।

फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए OIS सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का f/1.88 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो AI सेकेंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। फोन के बैक कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 1080P रेजोल्यूशन पर कर सकते हैं। इसके कैमरे के साथ 10x डिजिटल जूम दिया गया है।

वही फोन के कैमरे के साथ डायनेमिक फोटो, स्लो मोशन, पैनारोमा फोटोग्राफी, मल्टी लेंस वीडियो रिकॉर्डिंग, नाइट मॉड, Ai फोटोग्राफी, टाइम लिप्स फोटोग्राफी, हाई रेजोल्यूशन मोड, पोट्रेट मॉड, वीडियो रिकॉर्डिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, HDR फोटोग्राफी, फिल्टर, वायरमार्क्स, वॉइस एक्टिवेट फोटोग्राफी, टाइम्स शूटिंग और इस्माइल कैप्चर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मोड भी दिए गए हैं।

वही फोन से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर दिया जाता है, जो 2D फेस Recognition सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा में लाइव फोटो, पोटेंट मोड, वायरमार्क, फिल्टर, स्माइल कैप्चर, सेल्फी Mirroring, वॉइस एक्टिवेट शूटिंग और टाइमर शूटिंग जैसे कैमरा फीचर दिए जाते हैं।

Honor X80 Pro Max 5G फोन में IP66+IP68+IP69+IP69K रेटिंग वॉटर रेजिस्टेंट सपोर्ट दिया जाता है जो स्मार्टफोन को डेस्ट और पानी से बचाता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 10 मीटर की पानी की गहराई में गिरने पर भी फोन पानी से सुरक्षित रहेगा।

फोन को 100,000 बार पानी में डूबने के बाद भी फोन सुरक्षित रहने वाला है। कंपनी का कहना है कि 85 डिग्री उच्च तापमान वाले गर्म पानी में भी फोन को डाल दिया जाए या फिर 24 घंटे के लिए नमक के पानी में डाल दिया जाए तो भी फोन सुरक्षित रहेगा।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

ऑनर x80 प्रो मैक्स 5G फोन को SGS गोल्ड स्टैंडर्ड 5 स्टार सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है, कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन को 3 मीटर की ऊंचाई से गिराया जाए तो भी स्मार्टफोन सुरक्षित लैंडिंग कर सकता है। फोन को गिरने के बाद भी 82% चांस है, कि स्मार्टफोन की स्क्रीन को कोई नुकसान नहीं होता है।

Honor X80 Pro Max
Honor X80 Pro Max/Photo Credit: Honor

ऑनर x80 प्रो मैक्स 5G फोन की लंबाई 162.2mm, चौड़ाई 77mm , मोटाई 8.08 और भजन लगभग 203 ग्राम है, जो बैटरी के साथ है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, वायरलेस स्क्रीन मिररिंग, हेडफोन जैक टाइप सी, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट, और OTG जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

Honor X80 Pro Max कीमत और कलर ऑप्शन

ऑनर x80 प्रो मैक्स फोन को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसमें 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन कीमत 1999 युआन तकरीबन (इंडिया के 27,990 रुपए) होते हैं, वही 8GB+256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 2199 युआन जो लगभग (इंडिया के 30,750 रुपए) बनते हैं, इसके 8GB RAM और 512 जीबी वेरिएंट की कीमत 2499 युआन यानी (इंडिया के 34,950 रुपए) रखी गई है।

जबकि इसके टॉप वैरियंट 2799 युआन (तकरीबन 39,150 रुपए) में आ जाता है, जो 12 जीबी रैम 512gb इंटरनल स्टोरेज में मिलता है। फोन को Moon Shadow White, Energetic Orange, Mystic Black और Lightning Red कलर ऑप्शन के साथ फोन को खरीदा जा सकता है।

अगर आप चीन में है और आप अपने लिए एक शानदार गेमिंग स्माटफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Honor X80 Pro Max स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं, क्योंकि इसमें 11000mAh की बड़ी बैटरी 1000nits पिक ब्राइटनेस और स्नैपड्रेगन प्रोसेसर मिलता है। जो गेमिंग के लिए काफी बेहतरीन होता है। अगर आप किसी और कंपनी का गेमिंग फोन लेना चाहते हैं तो Vivo, OPPO और OnePlue स्मार्टफोन की और जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- OPPO Reno 16 Series लॉन्च कंफर्म, शानदार डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ इस दिन इंडिया में होगा लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *