OPPO Reno 16 सीरीज ग्लोबल लॉन्च कंफर्म, सामने आए स्टोरेज, कलर ऑप्शन और फीचर्स, जाने क्या मिलेगा खास

हाल ही में ओप्पो कंपनी ने OPPO Reno 16 सीरीज को चीन मार्केट में लॉन्च किया था। अब OPPO कंपनी इस सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी। ओप्पो ब्रांड आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि इंडोनेशिया में ओप्पो रेनो 16 सीरीज को 3 जुलाई को पेश करेगी और मलेशिया में इसी सीरीज को 8 जुलाई को पेश करेगी। फोन के लॉन्च से पहले ही दोनों देशों की ओप्पो आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रो वेबसाइट लाइव कर दी गई है जहां से फोन के कलर, स्टोरेज वेरिएंट और अन्य फीचर्स की जानकारी मिली है।

OPPO Reno 16 सीरीज मलेशिया लॉन्च डेट

ओप्पो रेनो 16 सीरीज को मलेशिया में 8 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। जिसका प्री-ऑर्डर ओप्पो मलेशिया की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गया है, फोन की माइक्रोसाइड भी लाइव की गई है, जिसमें बताया गया है कि ओप्पो रेनो 16 सीरीज के अलावा कंपनी अन्य डिवाइस भी लॉन्च करने वाली है। फोन के साथ OPPO Bubble, Enco Air 5 और Enco Air 5a इयरबड्स पेश किए जाएंगे।

OPPO Reno 16
OPPO Reno 16/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 16 सीरीज इंडोनेशिया लॉन्च डेट

ओप्पो कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है कि ओप्पो रेनो 16 सीरीज को 3 जुलाई को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज का प्री-ऑर्डर ओप्पो इंडोनेशिया की ऑफिशल वेबसाइट पर शुरू हो गया है। इस सीरीज के साथ OPPO Reno 16, OPPO Reno 16F और OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे। इन तीनों स्माटफोनों की माइक्रो साइट भी अलग-अलग लैंडिंग पेज के साथ लाइव कर दी गई है।

OPPO Reno 16
OPPO Reno 16/Photo Credit: OPPO

OPPO Reno 16 सीरीज के स्टोरेज वेरिएंट और कलर ऑप्शन

ओप्पो ब्रांड OPPO Reno 16F स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च करने वाली है। इसमें 8GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज और आरजी रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। वही फोन के कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इसमें Twilight Violet , Dream Purple और Pop White कलर ऑप्शन के साथ आने वाला है।

ओप्पो रेनो 16 को 8GB रैम+256GB वेरिएंट के साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाला है। फोन को मार्केट में दो कलर ऑप्शन Twilight Violet और Pop White के साथ लॉन्च किया जाएगा।

OPPO Reno 16 Pro फोन को मार्केट में पॉप व्हाइट और स्टार्ट लाइट ब्लैक कलर के साथ लाया जाएगा। इस फोन को एक वेरिएंट के साथ मार्केट में लॉन्च करने वाली है, इसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

OPPO Reno 16 सीरीज लीक फीचर्स

ओप्पो रेनो 16 सीरीज के फीचर्स के बारे में ओप्पो कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन लिक रिपोर्ट के अनुसार OPPO Reno 16 Pro स्मार्टफोन में मीडियाटेक वाला Dimensity 8500 या फिर Dimensity 8550 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि OPPO Reno 16F 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा OPPO Reno 16 फोन में न्यू क्वालकॉम वाला Snapdragon 7 Gen 4 chipset होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:- 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 6500mAh बैटरी वाला Vivo Y6e 5G लॉन्च, जानें फुल डीटेल्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *