Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

इसी साल मार्च 2026 में Motorola कंपनी ने अपना स्टाइलिश मोबाइल Motorola Edge 70 Fusion को लॉन्च किया गया था। अब इसी फोन का नया स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। जो 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 5200 निट्स पिक ब्राइटनेस और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत नीचे देख सकते हैं।
मोटोरोला कंपनी ने Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को नए वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। फोन को 12GB RAM+512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है जिसकी मार्केट कीमत 36,999 रुपए रखी गई है। फोन का नया वेरिएंट फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
लॉन्च ऑफर के तहत फ्लिपकार्ट पर 2000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी कि आप फ्लिपकार्ट से फोन को खरीदने हैं और इसका पेमेंट बैंक क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको 2000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। यानी कि इस नए वेरिएंट वाले स्मार्टफोन को अब सिर्फ 34,999 रुपए में खरीद पाओगे।
हमने नीचे Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन के सभी पुराने और नए वेरिएंट की लिस्ट दी है। साथ ही उनकी कीमत भी बताइए हैं। आपको बता दे की इन दिनों मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट की कीमत पर काफी बढ़ोतरी हुई है।
| रैम और स्टोरेज | लॉन्च कीमत | नई कीमत |
|---|---|---|
| 8GB+128GB | ₹26,999 | ₹29,999 |
| 8GB+256GB | ₹29,999 | ₹31,999 |
| 12GB+256GB | ₹32,999 | ₹33,999 |
| 12GB+512GB (नए वेरिएंट) | ₹36,999 | ₹36,999 |
Motorola Edge 70 Fusion में 1.5K रेजोल्यूशन (2772×1272) के साथ 6.8 इंच की Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है, इसमें 5200 नीड्स पिक ब्राइटनेस दिया गया है, जो धूप में भी स्क्रीन विजिबिलिटी काफी बेहतरीन रहती है। इसके अलावा इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 96.2% का स्क्रीन टू बॉडी रेशों, 1500Hz टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट दिया जाता है।
इसमें आपको Smart Water Touch 3.0 मिल जाता है, यानी कि आप स्मार्टफोन की स्क्रीन को गीले हाथों से भी आसानी से चला सकते हैं। इसमें SGS Eye Protection भी दिया गया है, स्मार्टफोन को अधिक देर तक इस्तेमाल करने के बाद भी आपकी आंखों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। फोन की स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

मोटरोला ऐज 70 फ्यूजन मैं 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो स्मार्टफोन की सबसे बड़ी ताकत है, इस फोन में सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलती है। ब्रांड का कहना है कि फोन को फुल चार्ज पर 52 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं, वही स्मार्टफोन को 10 मिनट चार्ज पर 12 घंटे तक चला सकते हैं। इस फोन को जल्दी चार्ज करने के लिए 68W TurboPower Charging दिया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ मार्केट में लाया गया है। यह शानदार स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ट Moto ai 2.0 पर कार्य करता है। कंपनी का कहना है कि मोटोरोला ऐज 70 फ्यूजन स्मार्टफोन 1 मिलियन से भी अधिक का AnTuTu Score प्राप्त करने की क्षमता है।

फोन में Vapour Cooling Chamber दिया गया है, जब स्मार्टफोन में BGMI गेम और अधिक देर तक फोन को इस्तेमाल करने के बाद भी स्मार्टफोन को ठंडा रखता है। फोन पर आपको 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का OS अपडेट दिया जाता है।
मोटोरोला एज 70 फ्यूजन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, फोन के बैक पैनल पर Sony LYT710 OIS सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 120 डिग्री FOV और f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा+मैक्रो कैमरा के साथ 3 in 1 एंबिएंट सेंसर मिल जाता है, फोन के बैक पैनल पर एक एलइडी फ्लैशलाइट भी दी गई है।
वही फोन के फ्रंट साइड पर फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। दोनों ही कमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इस फोन से आप AI की मदद से फोटो को एनहैंसमेंट कर सकते हैं।

मोटोरोला 5G फोन में आपको इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो स्मार्टफोन की सुरक्षा करता है। फोन को पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाती है, फोन को मार्केट में MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेट बॉडी के साथ लाया गया है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में Wi-Fi 6E, NFC, USB Type-C पोर्ट, ब्लूटूथ 6.0 और Dual SIM Card जैसे फीचर शामिल किए गए हैं।
अगर आप अच्छी बैटरी बैकअप, शानदार प्रोसेसर और गेमिंग के लिए एक नया 5G स्मार्टफोन लेने पर विचार कर रहे हैं, तो आप Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, अगर आप अन्य कोई स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो Vivo, OPPO और Realme के स्मार्टफोन खरीदने पर विचार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Honor 600 Smart 5G फोन लॉन्च, देखें 7700mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स