200MP Dual कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ आ सकता है OPPO Find X10 Pro, लॉन्च से पहले डिटेल्स हुई लीक

ओप्पो के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OPPO Find X10 Pro को जल्द मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। सोशल मीडिया पर मशहूर Digital chat Station ने फोन की नई जानकारी शेयर की गई है, ओप्पो का स्मार्टफोन काफी यूनिक डिजाइन और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ आने वाला है, स्मार्टफोन उन यूजर को काफी पसंद आएगा जो अच्छा कैमरा क्वालिटी, अच्छा बैटरी बैकअप और शानदार डिजाइन के लिए स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं।

200MP Dual कैमरा सेटअप

डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार ओप्पो फाइंड X10 प्रो 5G फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन में मिलने वाले ड्यूल 200MP कैमरा है, इसमें 1/1.3 इंच सेंसर वाला 200 मेगापिक्सल का Samsung HPC मेन सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलने वाला है। जो अधिक जूम के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 3 मेगापिक्सल का मल्टी स्पेक्ट्रल सेंसर भी होने वाला है।

OPPO Find X10 Pro

लीक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

digital chat station के मुताबिक ओप्पो फाइंड X10 प्रो फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले हो सकती है, जो 1.5k रेजोल्यूशन वाली फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले होगी। लिक में यह भी खुलासा हुआ है, कि फोन के चारों तरफ पतले बेजल दिए जा सकते हैं इसके अलावा फोन गोल कोने के साथ आएगा। इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप में न्यू जेनरेशन डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। जिससे पता चलता है कि स्मार्टफोन के डिस्प्ले काफी शानदार होने वाली है।

फोन के प्रोसेसर की बात करें तो OPPO Find X10 Pro मैं MediaTek Dimensity 9600 ऑक्टा कोर प्रोसेसर होने की संभावना है, जो 2nm फ्लैगशिप डाइमेंसिटी के साथ आने वाला है। फोन में IP68 और IP69 वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी जाएगी जो फोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षा रखेगा। ओप्पो ब्रांड इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है जो स्मार्टफोन की सिक्योरिटी के लिए काफी अच्छा रहेगा।

लीक में अभी बताया गया है कि OPPO Find X10 Pro 5G फोन में 8000 माह की बड़ी बैटरी दी जाएगी। गौरतलब है कि ओप्पो फाइंड x9 प्रो में 7500mAh की बैटरी दी गई थी। इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- Honor X80 Pro Max लॉन्च टाइमलाइन आया सामने, 11000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ हो सकती एंट्री

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *