जल्द लॉन्च होंगे Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 8600mAh की बड़ी बैटरी

Honor कंपनी ने पिछले महीने ही Honor 600 सीरीज के दो नए 5G स्मार्टफोन Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G को मलेशिया मार्केट में लॉन्च किया था। अब ऑनर कंपनी चीन मार्केट में ऑनर 600 5G और ऑनर 600 प्रो 5G लॉन्च करने वाली है। इन दोनों स्माटफोनों की लॉन्च डेट भी कंपनी की तरफ से कंफर्म कर दी गई है। स्मार्टफोन को 8600mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों 5G स्मार्टफोन के लॉन्च डेट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में आगे जान सकते हैं।

Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G लॉन्च डेट

ऑनर कंपनी की तरफ से ऑफीशियली कंफर्म कर दिया गया है कि Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G स्मार्टफोन को चीन में 25 मई 2026 शाम 7 बजे लॉन्च करने वाली है। इंडिया के समय अनुसार स्मार्टफोन 4:30 पर पेश होगा। ऑनर के इन दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोजेक्ट पेज ऑनर की ऑफिशल वेबसाइट पर लाइव कर दिया है।

Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G डिजाइन

मलेशिया में लॉन्च हुए ऑनर 600 5G और ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन के डिजाइन और चीन में लॉन्च हो रहे ऑनर 600 5G और ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन की डिजाइन में काफी अंतर है। मलेशिया में लॉन्च हुए दोनों स्मार्टफोन में रेक्टेंगल शेप का कैमरा मिला था। जबकि चीन में लॉन्च हो रहे हैं, दोनों स्मार्टफोन में पिल शेप कैमरा दिया जाएगा। जो आईफोन एयर जैसा दिखाई देता है।

Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G
Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G/Photo Credit: Honor

Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

ऑनर कंपनी ने कंफर्म कर दिया है, कि ऑनर 600 5G और ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन में 8600mAh की बड़ी बैटरी देने वाली है। इससे पहले मलेशिया में लॉन्च हुऐ दोनों स्माटफोनों में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। यानी कि दोनों स्मार्टफोन में बैटरी का काफी अंतर होने वाला है।

इसके अलावा कंपनी ने अभी तक स्मार्टफोन के किसी और फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन मलेशिया में लॉन्च हुए दोनों स्मार्टफोन की बात करें तो ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया गया था जबकि ऑनर 600 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था।

दोनों 5G स्माटफोनों को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट MagicOS 10 के साथ पेश किया गया था। पानी और धूल से सुरक्षा करने के लिए IP68/69/69K वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई थी। मलेशिया में स्मार्टफोन इन दोनों स्मार्टफोन को 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया गया था। जो 5 साल की हेल्थ के साथ आती है। जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं, कंपनी ने ऑनर 600 प्रो 5G स्मार्टफोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया था।

Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G
Honor 600 5G और Honor 600 Pro 5G/Photo Credit: Honor

मलेशिया में लॉन्च हुए दोनों 5G स्मार्टफोन में 6.57 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई थी। इसकी डिस्प्ले के साथ 8000 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 120 Hz रिफ्रेश रेट, 2728×1264 पिक्सल रेजोल्यूशन और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिल जाता है।

कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो Honor 600 5G स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सेंसर के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा 30x डिजिटल जूम के साथ मिलता है। फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए कैमरा दिया जाता है।

जबकि Honor 600 Pro 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का OIS सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का डिवाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 120x डिजिटल जूम के साथ दिया जाता है। जबकि इसके फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।

यह भी पढ़ें:- 200MP बैक, 50MP सेल्फी कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा Xiaomi 17 Max स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *