Honor 600 और Honor 600 Pro स्मार्टफोन 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ हुई लॉन्च

Honor कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए Honor 600 Series को लॉन्च किया है, इस सीरीज के अंतर्गत दो 5G स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं, जिनका नाम Honor 600 और Honor 600 Pro स्मार्टफोन रखा गया है, आपको बता दें कि यह दोनों 5G स्मार्टफोन मलेशिया मार्केट में पेश किए गए हैं, स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 4 चिपसेट के साथ पेश हुई है, इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन आप आगे जान सकते हैं।

Honor 600 Series स्पेसिफिकेशन

ऑनर 600 और ऑनर 600 प्रो स्मार्टफोन में 6.57 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जो 8000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 1264×2728 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट करती है। इन दोनों ही स्मार्टफोन हो मैं आपको इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाएगा।

Honor 600 और Honor 600 Pro
Honor 600 और Honor 600 Pro/Photo Credit: Honor

Honor 600 Pro 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है, जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित MagicOS 10 पर रन करता है। जबकि Honor 600 5G फोन को Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट के साथ लांच किया गया है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ट MagicOS 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ मिलकर कार्य करता है।

Honor 600 और Honor 600 Pro
Honor 600 और Honor 600 Pro/Photo Credit: Honor

कैमरा क्वालिटी की बात करें तो Honor 600 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है, ऑनर 600 मैं आपको 30x डिजिटल जूम मिलती है, जबकि इसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है।

जबकि Honor 600 Pro 5G स्मार्टफोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें भी आपको 200 मेगापिक्सल का OIS सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिए जाते हैं, ऑनर 600 प्रो फोन में 120x डिजिटल जूम दिया गया है, सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर दिया जाता है।

Honor 600 और Honor 600 Pro
Honor 600 और Honor 600 Pro/Photo Credit: Honor

ऑनर के दोनों 5G स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है, लेकिन ऑनर 600 प्रो स्मार्टफोन में आपको 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है। पानी और धूल, मिट्टी से बचने के लिए ऑनर कंपनी ने इन दोनों स्मार्टफोन में IP68/69/69K वाटर असिस्टेंट रेटिंग सपोर्ट दिया है।

Honor 600 Series कीमत और कलर ऑप्शन

ऑनर 600 5G फोन को 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उतारा गया है, जिसकी कीमत 2599 रिंगिट रखी गई है, जो इंडिया के 60,000 रुपए के करीबन होते हैं। जबकि ऑनर 600 5G फोन को दो वेरिएंट में लाया गया है जिसमें 12GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसकी कीमत 3099 रिंगिट रखी गई है जो इंडिया के 73,000 रुपए होते हैं, जबकि इसके टॉप वैरियंट की कीमत 3299 रिंगिट जो तकरीबन इंडिया के 78,000 रुपए होते हैं जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज में आता है। इन दोनों ही 5G स्माटफोनों को ब्लैक ऑरेंज और गोल्डन वाइट कलर में खरीद सकते हैं।

Also Read:- Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ इंडिया में हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *