Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo S60 स्मार्टफोन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है जहां से स्मार्टफोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिली है। वीवो का आगामी स्मार्टफोन वीवो S60 5G पहले लॉन्च हुई S सीरीज स्मार्टफोन के मुकाबले काफी आकर्षक डिजाइन के साथ आने वाला है। वीवो S60 स्मार्टफोन के लिक स्पेसिफिकेशन और डिजाइन के बारे में डिटेल से नीचे जान सकते हैं।
टिपस्टर Debayan Roy ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ एक पोस्ट साझा की है, जिसमें स्मार्टफोन की पहली झलक और स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है। शेयर की गई इमेज में देखा जा सकता है, कि स्मार्टफोन मेटल फ्रेम और गोल कोने वाला डिजाइन होने वाला है। तस्वीरों में यह भी देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन के बैक पैनल पर आयताकार कैमरा माड्यूल दिया गया है जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
इससे यह लगता है कि स्मार्टफोन पहले वाली डिजाइन से बहुत अलग होने वाला है। जबकि इस फोन के साइड में वॉल्यूम बटन होने वाले हैं इसके अलावा साइड माउंटेन फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है।
टिपस्टर Debayan Roy के अनुसार वीवो S60 5G स्मार्टफोन में 6.59 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन को मार्केट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है, लीक के अनुसार स्मार्टफोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है।
कैमरा मॉडल की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की उम्मीद है इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलीफोन कैमरा भी दिया जाएगा। अभी तक इस स्मार्टफोन के बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन लीग रिपोर्ट की माने तो इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी हो सकती है, स्मार्टफोन को पानी और धूल, मिट्टी से सुरक्षित रखने के लिए IP69 सपोर्ट दिया जा सकता है।
वीवो S60 5G स्मार्टफोन के लॉन्च डेट के बारे में कंपनी द्वारा कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक रिपोर्ट से पता चलता है, कि स्मार्टफोन जल्दी चीन में लॉन्च होने वाला है। क्योंकि वीवो कंपनी ने चीन वीवो की ऑफिशल वेबसाइट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को प्री-बुकिंग के लिए भी अवेलेबल कर दिया है।

दिव्यांश रॉय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वीवो S60 स्मार्टफोन को Vivo V80 5G के नाम से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
कंपनी की तरफ से अभी तक स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी शेयर नहीं की गई है, यह एक लीक रिपोर्ट के अनुसार है। लेकिन वीवो कंपनी ने चीन में वीवो S60 की प्री बुकिंग शुरू कर दिया। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि स्मार्टफोन जल्दी मार्केट में लॉन्च होगा।
यह भी पढ़ें:- 50MP कैमरा, Helio G100 Ultimate चिपसेट और 6000mAh बैटरी के साथ Infinix Hot 70 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च