Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Infinix ने बांग्लादेश में अपना सस्ता स्मार्टफोन Infinix Hot 70 4G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन LCD डिस्प्ले, शानदार कैमरा क्वालिटी और एंड्रॉयड 16 के साथ लॉन्च हुआ है। ब्रांड का यह स्मार्टफोन एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसको बड़ी आसानी से खरीदा जा सकता है क्योंकि कंपनी ने इसमें काफी यूनीक फीचर्स दिए हैं, इसके अलावा इसकी कीमत भी काफी कम रखी है। इंफिनिक्स हॉट 70 4G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे देख सकते हैं।
इंफिनिक्स हॉट 70 4G स्मार्टफोन को बांग्लादेश में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत BDT 18,999 तकरीबन 14,797 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ है, इसके अलावा इसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट BDT 21,999 लगभग 17,132 रुपए मैं पेश किया गया है। स्मार्टफोन को Dive Blue, Quiet Violet, Night Pulse और Silver Dancer कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। इंफिनिक्स हॉट 70 4G स्मार्टफोन को Daraz और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

इंफिनिक्स हॉट 70 4G स्मार्टफोन को 120Hz रिफ्रेश रेट, 560 नीड्स ब्राइटनेस और 1576×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6000mAh की अल्ट्रा बैटरी दी गई है। इस फोन में 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट में मिलता है।
फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का f/1.85 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जाता है, जबकि इसके फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 पर बेस्ट XOS 16 पर कार्य करता है।
इसके प्रोसेसर सपोर्ट की बात करें तो इसमें कंपनी ने MediaTak Helio G100 Ultimate ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 6GB तक का LPDDR4X रैम सपोर्ट और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाता है। इसमें आपको वर्चुअल रैम सपोर्ट भी दिया जाता है, जिसकी मदद से आप इसकी रैम को 6GB तक बढ़ा सकते हो। इसके अलावा इसमें आपको माइक्रो एसडी कार्ड का फीचर्स भी दिया जाता है, जिसकी मदद से भी स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
इंफिनिक्स हॉट 70 4G स्मार्टफोन में आपको Wi-fi 5, Dual SIM, FM Redio, OTG, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे फीचर्स इसमें मिल जाते हैं इसमें आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाता है, जिसकी मदद से स्मार्टफोन को आप लॉक अनलॉक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- 8GB रैम, 6500mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y60 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत