7000mAh बैटरी, Snapdragon 8s चिपसेट और होरिजेंटल कैमरा के साथ लॉन्च होगा Vivo S60 स्मार्टफोन

Vivo कंपनी अब मार्केट में ‘S-सीरीज’ का नया स्मार्टफोन Vivo S60 लेकर आ रही है, स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। जिसे पता चलता है, कि स्मार्टफोन जल्दी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को 7000mAh की बैटरी और होरिजेंटल कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है, चलिए इस फोन के लिए कोई स्पेसिफिकेशन के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Vivo S60 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Weibo’ पर टिप्स्टर Digital chat station ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें Vivo S60 स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी शेयर किया। डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार फोन में 6.59 इंच की 1.5K बड़ी डिस्प्ले हो सकती है।

Vivo S60

डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार फोन में होरिजेंटल कैमरा दिया जा सकता है, फोन में स्नैपड्रैगन 8s सीरीज का चिपसेट होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है, जो IMX8 सीरीज सेंसर के साथ आ सकती है। पानी और डस्ट प्रूफ रखने के लिए IP68/IP69 वॉटर रेजिस्टेंट सपोर्ट दिया जा सकता है।

आपको बता दे कि पिछले साल ही वीवो कंपनी ने S50 सीरीज का Vivo S50 स्मार्टफोन पेश किया था जिसमें कंपनी ने 6.59 इंच की डिस्प्ले दी गई थी इसके अलावा S50 प्रो मिनी स्मार्टफोन में 6.32 इंच की स्क्रीन दी गई थी। वीवो S50 फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट और वीवो S50 प्रो मिनी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया था।

vivo s60
vivo s60/Photo Credit: Vivo

Vivo S60 के साथ लॉन्च हो सकता है Vivo S60 Pro Mini

लिक रिपोर्ट के अनुसार Vivo S60 स्मार्टफोन के साथ ही Vivo S60 Pro Mini लॉन्च किया जा सकता है, जो शानदार डिजाइन के साथ पेश होगा। अगर मार्केट में Vivo S60 Pro Mini लॉन्च किया जाता है, तो इस फोन को रीब्रांड करके Vivo X500 FE के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। जिसको 2027 में पेश किया जा सकता है। क्योंकि वीवो कंपनी ने चीन के बाहर Vivo S50 Pro Mini स्मार्टफोन को Vivo X300 FE स्मार्टफोन के रूप में रीब्रांड करके लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें:- सिर्फ 7,999 रुपए में लॉन्च हुआ itel A100c New स्मार्टफोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगी 6GB RAM

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *