Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Vivo कंपनी ने इंडियन मार्केट में अपने सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X300 FE 5G को लॉन्च कर दिया है, स्मार्टफोन को काफी शानदार कैमरा क्वालिटी और बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया गया है, स्मार्टफोन के साथ ही वीवो कंपनी Telephoto Extender Gen 2 किट भी लेकर आई है, वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में आगे जान सकते हैं।
डिस्प्ले: वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 6.31 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया गया है, इसके स्क्रीन के साथ 1216×2640 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 460 PPI पिक्सल डेंसिटी, 5000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 4320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आती है। वीवो ने इसकी स्क्रीन पर एक्स्ट्रा ग्लास लेयर दी है, जिससे स्मार्टफोन की स्क्रीन को सुरक्षित रखा जा सके
सेल्फी कैमरा: इसके कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट साइड पर f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है, कंपनी ने इसके कैमरे में Zeiss लेंस का उपयोग किया है, इसके कमरे में आपको 0.8x-2x Seamless Zoom मिल जाता है।
प्राइमरी कैमरा: इस फोन के बैक साइड में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया जाता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का f /1.57 अपर्चर वाला Sony IMX921 OIS लेंस के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 100x डिजिटल जूम के साथ दिया जाता है, इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी मिल जाता है, इसके अलावा कंपनी Telephoto Extender Gen 2 किट लेकर आई है, जो 200mm क्षमता वाला लेंस है।
प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 7 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है। ग्राफिक्स के लिए Vivo X300 FE 5G फोन में Adreno 829 जीपीयू मिल जाता है।
सॉफ्टवेयर: वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन के सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित OriginOS 6 के साथ रन करता है। फोन में आपको 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 5 साल का एंड्राइड OS अपडेट मिलने वाला है।
बैटरी: स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है।
अन्य फीचर्स: अगर इसके अंदर फीचर्स की बात की जाए तो इसमें Wi-fi 7, IR blaster, NFC, इन डिस्पले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए जाते हैं, स्मार्टफोन को बारिश की बूंदों से या टेस्ट प्रूफ रखने के लिए IP68/69 रेटिंग दी जाती है।

| Vivo X300 FE 5G | कीमत |
|---|---|
| 12GB+256GB | 79,999 रुपए |
| 12GB+512GB | 89,999 रुपए |
वीवो X300 FE 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपए और 12GB रैम के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 89,999 रुपए रखी गई है, विवो के इस 5G स्मार्टफोन को Noir Black, Urban Olive और Lilac Purple कलर ऑप्शन के साथ 14 मई से खरीदा जा सकता हैं।
यह भी पढ़ें:- लॉन्च हुआ 5300mAh Bettery और Dimensity 6300 चिपसेट वाला Honor Play 11C 5G स्मार्टफोन
Trending now