लॉन्च हुआ 5300mAh Bettery और Dimensity 6300 चिपसेट वाला Honor Play 11C 5G स्मार्टफोन

Honor कंपनी ने चीन मार्केट में ‘Play11 सीरीज’ के दो नए स्मार्टफोन Honor Play11 Plus और Honor Play 11C 5G लॉन्च किए हैं, हॉनर प्ले 11C स्मार्टफोन को चीन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5300mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है, स्मार्टफोन के कमरे में आपको 10x डिजिटल जूम मिलने वाला है, चलिए Honor Play 11C 5G स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Honor Play 11C 5G स्मार्टफोन के फीचर्स

ऑनर प्ले 11C 5G स्मार्टफोन में 90Hz Refresh Rate और 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.75 इंच की HD+ वॉटर ड्रॉप नोच डिस्प्ले दी जाती है, इसमें eBook Mode और Eye Protection जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। जो ज्यादा देर तक मोबाइल चलाने पर आंखों में होने वाली जलन को रोकना है।

Honor Play 11C 5G
Honor Play 11C 5G/Photo Credit: Honor

ऑनर के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 6300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ट MagicOS 9.0 पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में ARM G57 MC2 जीपीयू ग्राफिक सपोर्ट दिया जाता है। अगर इसके बैटरी की बात करें तो इसमें कंपनी ने 5300mAh की बड़ी बैटरी दी है, इसकी बैटरी को एक बार फुल चार्ज करने पर 13 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो आसानी से देखी जा सकती है।

कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो इसके बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर के साथ प्राइमरी कैमरा मिल जाता है, इस केमरे में आपको 10X डिजिटल जूम मिल जाता है। Honor Play 11C 5G स्मार्टफोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर लेंस के साथ कैमरा दिया जाता है।

Honor Play 11C 5G
Honor Play 11C 5G/Photo Credit: Honor

ऑनर प्ले 11C 5G फोन को OTG, Bluetooth 5.3 , 3.5mm हेडफोन जैक और Wi-fi जैसे फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Honor Play 11C 5G कीमत और कलर ऑप्शन

ऑनर प्ले 11C 5G स्मार्टफोन को Azure Sky Blue, Lake Blue और Inkstone Black कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट CNY 1299 (इंडिया के 18000 रुपए) जो 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज में आता है। इसका टॉप वैरियंट 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जो CNY 1499 (लगभग इंडिया में 20,800 रुपए) के साथ लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें:- 6GB RAM, 5300mAh बैटरी और LCD डिस्प्ले के साथ सस्ती कीमत में लॉन्च हुआ Honor Play 70C स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *