Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

हाल ही में मोटोरोला कंपनी ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro 5G को इंडिया में लॉन्च किया था, जिसका मुकाबला भारत में लॉन्च हुए Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन से किया जा रहा है, अगर आप इन दोनों स्मार्टफोन में से किसी एक स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कौन से स्मार्टफोन आपके लिए बेस्ट रहेगा तो आप Vivo V70 FE 5G Vs Motorola Edge 70 Pro 5G स्मार्टफोन के अंतर के बारे में नीचे डिटेल से जान सकते हैं।
| Motorola Edge 70 Pro 5G | कीमत |
|---|---|
| 12GB+256GB | 41,999 रुपए |
| 8GB+256GB | 36,999 रुपए |
मोटरोला ऐज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडिया में दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। जिसका टॉप वैरियंट 41,999 रुपए के साथ लॉन्च हुआ था जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, इसके अलावा 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपए में लॉन्च किया गया था।
| Vivo V70 FE | कीमत |
|---|---|
| 12GB+256GB | 44,999 रुपए |
| 8GB+256GB | 40,999 रुपए |
| 8GB+128GB | 37,999 रुपए |
वीवो वी70 फेई 5जी स्मार्टफोन को तीन मेमोरी वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। जिसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपए, 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपए जबकि इसके टॉप वैरियंट की कीमत 44,999 रुपए है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5G फोन में 1272×2772 पिक्सल रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच की Full HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दी गई है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है, फोन को पानी और धूल से बचने के लिए IP68/IP69 रेटिंग दी जाती हैं, इस फोन में MediaTak Dimensity 8500 Extreme ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है।
जबकि वीवो V70 FE 5G स्मार्टफोन में 6.83 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है, इसमें IP68/IP69 रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखता है, इस फोन में MediaTak Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है।
Motorola Edge 70 Pro 5G हैंडसेट की बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का Sony-LYTIA 710 सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा दिया जाता है इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी मिल जाता है, जबकि फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स लेने के लिए दिया गया है।
जबकि Vivo V70 FE 5G मैं आपको बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है इसके अलावा उसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी दिया जाता है, फ्रंट कैमरे की बात करें तो उसके फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए मिल जाता है।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5G फोन में 90W टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, जबकि Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है।
Vivo V70 FE 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16, OriginOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, कंपनी इस पर 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल का OS अपडेट भी देती है, जबकि Motorola Edge 70 Pro 5G फोन में एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम जो Hello UI पर काम करता है, इसमें आपको 3 साल की OS अपडेट और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:- Motorola Edge 70 Pro 5G Vs OPPO F33 Pro 5G कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए रहेगा बेस्ट, जाने कंपैरिजन
Trending now