Motorola Edge 70 Pro 5G Vs OPPO F33 Pro 5G कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए रहेगा बेस्ट, जाने कंपैरिजन

अगर आप इस समय एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कौन सा स्मार्टफोन आपको खरीदना चाहिए। तो आप हाल ही में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 Pro 5G Vs OPPO F33 Pro 5G स्मार्टफोन के फीचर्स पर एक नजर डाल सकते हैं, क्योंकि यह दोनों स्मार्टफोन ही काफी अच्छी कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप के साथ आते हैं, मोटरोला एज 70 प्रो 5G और ओप्पो f33 प्रो 5G स्मार्टफोन के कंपैरिजन के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Motorola Edge 70 Pro 5G Vs OPPO F33 Pro 5G कंपैरिजन

कंपैरिजनMotorola Edge 70 Pro 5GOPPO F33 Pro 5G
डिस्प्ले6.8 इंच, 144Hz6.57 इंच, 120Hz
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीममीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max
रैम8GB/12GB8GB
स्टोरेज256GB128GB/256GB
ओएसएंड्राइड 16, Hello UIएंड्राइड 16, ColorOS
प्राइमरी कैमरा50MP+50MP50MP+2MP
सेल्फी कैमरा50MP50MP
बैटरी6500mAh, 90W7000mAh, 80W

डिस्प्ले कंपैरिजन

मोटरोला एज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन में 2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस Extreme AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, जो 5200 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 450PPI पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 आई प्रोटक्शन दिया जाता है।

ओप्पो f33 प्रो 5G स्मार्टफोन में आपको 6.57 इंच की 2372×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जाती है, इसकी स्क्रीन के साथ 600 नीड्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट 1400 नीड्स HBM ब्राइटनेस और 397 PPI का पिक्सल डेंसिटी दिया जाता है।

प्रोसेसर कंपैरिजन

Motorola Edge 70 Pro 5G स्मार्टफोन को इंडिया में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम चिपसेट के साथ पेश किया गया है, स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ट Hello UI पर चलता है। इसमें आपको 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का OS अपडेट मिल जाता है।

OPPO F33 Pro 5G हैंडसेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max चिपसेट के साथ मिलता है, फोन Android 16 पर बेस्ट ColorOS पर आधारित है।

कैमरा कंपैरिजन

मोटरोला ऐज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का Sony LYT710 सेंसर के साथ f/1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा 50x डिजिटल जूम के साथ दिया जाता है, जबकि इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल मैक्रो कैमरा भी f/2.0 अपर्चर के साथ दिया जाता है। इस फोन की बैक पैनल के कैमरे में आपको 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और ऑडियो जूम जैसे फीचर्स मिलते हैं, जबकि इस फोन के फ्रंट साइड पर आपको 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए दिया जाता है। इस फोन का सेल्फी कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ आता है।

ओप्पो f33 प्रो 5G फोन में 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा 10x डिजिटल जूम और f/1.8 अपर्चर के साथ दिया जाता है इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का मोनो कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ मिल जाता है इसके कैमरे से आप ड्यूल वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं, इस फोन के ऊपर फ्रंट साइड पर आपको स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है जो f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

बैटरी कंपैरिजन

मोटरोला एज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 90W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी जाती है।

ओप्पो f33 प्रो 5G स्मार्टफोन में आपको 80W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है, इस फोन को 20% से 100% चार्ज करने के लिए आपको 49 मिनट लगती है।

अन्य फीचर्स कंपैरिजन

Motorola Edge 70 Pro 5G और OPPO F33 Pro 5G स्मार्टफोन में आपको ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, लाइट सेंसर, कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं, जबकि कनेक्टिविटी के लिए दोनों ही 5G स्मार्टफोन में USB Type-C, Wi-Fi, Hotspot, Bluetooth 5.4, Dual SIM और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं।

Motorola Edge 70 Pro 5G Vs OPPO F33 Pro 5G कीमत

वेरिएंटकीमत
8GB+256GB₹36,999
12GB+256GB₹41,999

मोटरोला ऐज 70 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडिया में दो वेरिएंट के साथ लाया गया है, जिसमें 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 36,999 रुपए में लाया गया है, जबकि इसका टॉप वैरियंट 41,999 रुपए में आता है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ मिलता है।

वेरिएंटकीमत
8GB+128GB₹37,999
8GB+256GB₹39,990

ओप्पो f33 प्रो 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 37,999 रुपए में लॉन्च किया गया है, जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जब की इस के टॉप वैरियंट को 39,990 रुपए में लॉन्च किया गया है, जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है।

Motorola Edge 70 Pro 5G Vs OPPO F33 Pro 5G कौन सा फोन खरीदे

वैसे तो दोनों ही 5G स्मार्टफोन काफी अच्छे हैं, लेकिन आप कम कीमत में अच्छा कैमरा क्वालिटी वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो आप Motorola Edge 70 Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन अगर आप अच्छा बैटरी बैकअप और गेमिंग के लिए स्मार्टफोन ले रहे हैं, तो आप OPPO F33 Pro 5G स्मार्टफोन के बारे में सोच सकते हैं।

Also Read:- ₹2000 महंगे हुए Ai+Nova 2 5G और Nova 2 Ultra 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP कैमरा

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *