OnePlus Nord CE6 Lite के स्पेसिफिकेशंस हुए ऑफीशियली कंफर्म, मिलेगी 7000mAh बैटरी

वनप्लस कंपनी भारतीय बाजार में अपने दोनों स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिन्हें OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन के इंडियन मार्केट में लॉन्च होने से पहले ही कंपनी ने OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस ऑफीशियली रिवील कर दिए हैं। यह फोन 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगा। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord CE6 Lite Launch Date In India

वनप्लस कंपनी की तरफ से यह पहले ही कंफर्म हो चुका है की OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite दोनों स्मार्टफोन 7 मई को भारत में लॉन्च किए जाएंगे। 7 मई को कंपनी ग्लोबल इवेंट का आयोजन करने वाली है इस इवेंट में इन दोनों स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Hyper Black और Vivid Mint कलर ऑप्शन के साथ प्रेस होगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह इवेंट 7 में को दोपहर 12:00 से स्टार्ट होगा और यूजर्स इसे कंपनी की ऑफीशियली वेबसाइट, सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

oneplus nord ce6 lite
oneplus nord ce6 lite/Photo Credit: oneplus

OnePlus Nord CE6 Lite कंफर्म स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Nord CE6 Liteकंफर्म स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले6.72 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्राइमरी कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा8MP
बैटरी7000mAh
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अपेक्स
ओएसOxygenOS 16

डिस्प्ले: वनप्लस नॉर्ड सीइ6 लाइट स्मार्टफोन 6.72 इंच की फुल HD+ स्क्रीन पर लॉन्च होगा यह एक एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही इस फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला है जिससे यह फोन काफी मजबूत होगा।

oneplus nord ce6 lite
oneplus nord ce6 lite/Photo Credit: oneplus

प्राइमरी कैमरा: इस अपकमिंग वनप्लस फोन के बैक साइड पर एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन के बैक कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी।

सेल्फी कैमरा: बात करें अगर अपकमिंग OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे की तो इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा।

बैटरी: वनप्लस कंपनी इस फोन को 7000mAh की बैटरी पर लॉन्च करने वाली है जो 45W फास्ट चार्जिंग और Bypass चार्जिंग को भी सपोर्ट करने में सक्षम रहेगी।

प्रोसेसर: इस वनप्लस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अपेक्स चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन में OxygenOS 16 पहले से इंस्टॉल मिलेगा और इसके साथ में कंपनी 5 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी देगी।

रैम और स्टोरेज: OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश होगा।

अन्य फीचर्स: वनप्लस के इस अपकमिंग फोन में गेम खेलते समय फोन को गर्म होने से बचने के लिए इसमें 5300 mm² VC कूलिंग सिस्टम भी मौजूद होगा। इसके अलावा इस फोन में चुनिंदा गेम्स में 90 fps और 144 fps तक सपोर्ट मिलेगा।

Also Read:- 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ नया फोन Infinix Hot 70 हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *