OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, मिलेगी 8000mAh बैटरी

OnePlus कंपनी भारतीय मार्केट में ‘Nord CE6’ सीरीज लेकर आ रही है, इस सीरीज के अंतर्गत भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे जिसमें OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite स्मार्टफोन शामिल होने वाले हैं, अब कंपनी ने इन दोनों स्माटफोनों की लॉन्चिंग डेट को भी अनाउंस कर दिया है, इसके साथ इन दोनों स्माटफोनों के स्पेसिफिकेशन भी लीक के द्वारा सामने आए हैं, चलिए वनप्लस की ‘Nord CE6’ सीरीज की स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और लिक स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite लॉन्च डेट

वनप्लस कंपनी ने ऑफीशियली अनाउंस कर दिया है कि ‘Nord CE6’ सीरीज को इंडिया में 7 मई 2026 दोपहर 12:00 लॉन्च करने वाली है, इसके साथ ही OnePlus Nord CE6 और Oneplus Nord CE6 Lite फोन के प्रोडक्ट पेज वनप्लस कंपनी के ऑफिसियल वेबसाइट और अमेजॉन पर लाइव कर दिए गए हैं।

OnePlus Nord CE6
OnePlus Nord CE6/Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE6 और Nord CE6 Lite स्पेसिफिकेशन

वनप्लस नॉर्ड CE6 5G स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, जबकि वनप्लस नॉर्ड CE6 Lite 5G स्मार्टफोन में 2400×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1000 नीड्स पिक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की Full HD+ पंच होल डिस्पले हो सकती है।

वनप्लस नॉर्ड CE6 5G स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी जो 6 साल की हेल्थ वारंटी के साथ आने वाली है, जो 80W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। जबकि वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

OnePlus Nord CE6
OnePlus Nord CE6/Photo Credit: OnePlus

लिक रिपोर्ट के अनुसार वनप्लस नॉर्ड CE6 लाइट 5G स्मार्टफोन में MediaTak Dimensity 7400 Apex ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसको इंडिया में 8GB रैम और 6GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है, जबकि वनप्लस नॉर्ड CE6 5G फोन को इंडिया में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE6 फोन को धूल मिट्टी और पानी से सुरक्षा करने के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग दी जा सकती है, जबकि OnePlus Nord CE6 Lite स्मार्टफोन में IP64 रेटिंग हो सकती है। वनप्लस नॉर्ड CE6 6 लाइट 5G स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में Hyper Black और Vivid Mint कलर ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है।

Also Read:- 16GB RAM, 50MP कैमरा और 8550mAh शक्तिशाली बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max 5G स्मार्टफोन

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *