Nubia ने लॉन्च किया Nubia Neo 5 Pro गेमिंग स्माटफोन, 6210mAh बैटरी के साथ मिलेगा 50MP का डुअल कैमरा, जानें फीचर्स

Nubia कंपनी ने अपना नया गेमिंग स्माटफोन Nubia Neo 5 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, नूबिया कंपनी ने यह 5G स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में एक अच्छा गेमिंग स्माटफोन खरीदना चाहते हैं, स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है, चलिए नूबिया नियो 5 प्रो गेमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

Nubia Neo 5 Pro फोन की कीमत और उपलब्धता

नूबिया कंपनी ने Nubia Neo 5 Pro स्मार्टफोन को दो वेरिएंट के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश किया है, फिलीपींस में नूबिया नियो 5 प्रो गेमिंग स्माटफोन की कीमत PHP 14,999 जो लगभग 23,000 रुपए इंडिया के होते हैं, यह कीमत 12GB रैम और 128GB वेरिएंट की है, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत PHP 17,999 जो लगभग इंडिया के 28,000 रुपए होते हैं, इस फोन को व्हाइट और ब्लैक कलर के साथ पेश किया गया है।

Also Read:- लॉन्चिंग से पहले ही Honor 600 और 600 Pro स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, मिल सकता है 200MP कैमरा

Nubia Neo 5 Pro फोन के स्पेसिफिकेशन

Nubia Neo 5 Proफीचर्स
डिस्प्ले6.8 इंच, 144Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTak Dimensity 7400
प्राइमरी कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP
बैटरी6210mAh
OSएंड्रॉयड 16

डिस्प्ले: अगर इस फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन OLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में Magic Touch 3.0 फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से स्मार्टफोन की स्क्रीन को गीली उंगलियों से भी आसानी से चला सकते हैं।

प्रोसेसर: Nubia Neo 5 Pro स्मार्टफोन MediaTak Dimensity 7400 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाता है, जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर के साथ आता है, जो MyOS 16 पर चलता है। नूबिया नियो 5 प्रो स्मार्टफोन गेमिंग स्माटफोन है, इसमें कंपनी द्वारा शोल्डर ट्रिगर दिया गया है।

प्राइमरी कैमरा: इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसके बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा होने वाले हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाता है।

Nubia Neo 5 Pro
Nubia Neo 5 Pro/Photo Credit: Nubia

सेल्फी कैमरा: इस गेमिंग स्माटफोन से सेल्फी पिक्चर्स क्लिक करने के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है।

बैटरी: अगर इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6210mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

अन्य फीचर्स: Nubia के इस गेमिंग फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी, NFC, Wi-Fi 6 और Bluetooth जैसे फीचर्स इस फोन में दिए गए हैं।

Also Read:- कल लॉन्च होगा 6300mAh बैटरी और 32MP कैमरे वाला Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन, पहले ही जान लें कैसे होंगे फीचर्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *