Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Xiaomi के सब ब्रांड रेडमी ने आज इंडियन मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन एक बजट कीमत के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 6300mAh की पावरफुल बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा और कई AI फीचर्स दिए गए हैं। तो चलिए इस रेडमी स्मार्टफोन की कीमत उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
डिस्प्ले: नए रेडमी A7 प्रो 5G फोन में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.9 इंच की एक बड़ी HD+ LCD डिस्प्ले दी है जो एक वॉटरड्रॉप नॉच डिस्पले है ।इस डिस्प्ले को 1600×720 पिक्सल रेजोल्यूशन और 800nits पिक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है ।इस फोन की स्क्रीन Low Blue Light व Flicker-Free सर्टिफाइड है जिससे फोन को लंबे समय तक चलने पर भी आंखों को कम नुकसान पहुंचता है।

प्राइमरी कैमरा: रेडमी कंपनी के इस शानदार स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI लेंस देखने को मिलता है।
सेल्फी कैमरा: वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए रेडमी के इस 5G स्मार्टफोन में फ्रंट वाली साइट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा मिल जाता है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस फोन के प्रोसेसर की तो कंपनी ने इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8300 ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर वर्क करता है। इसके साथ ही कंपनी इस फोन पर 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल का OS अपग्रेड भी दे रही है।

बैटरी: Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 6300mAh की बड़ी बैटरी लगी हुई है जो 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
रैम और स्टोरेज: इस फोन में रेडमी कंपनी ने वर्चुअल रैम टेक्नोलॉजी दी है जिससे इस फोन की 4GB फिजिकल रैम और 4GB वर्चुअल रैम को जोड़कर 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस 5G फोन में LPDDR5X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज की सुविधा मिलती है।
अन्य फीचर्स: बात करें अगर इस फोन के अन्य फीचर्स की तो इसमें आपको धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग का सपोर्ट देखने को मिल जाता है
इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में Circle to Search और Google Gemini जैसे AI फीचर्स भी दिए हैं।
Redmi A7 Pro 5G स्मार्टफोन को दो कॉन्फ़िगरेशन के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपए रखी गई है जबकि 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। रेडमी कंपनी के इस 5G फोन को 15 अप्रैल से ब्लैक, सनसेट ऑरेंज और मिस्ट ब्लू कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकेगा।
लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन की पहली सेल में ग्राहकों को 1,000 रुपए का डिस्काउंट देगी जिसके बाद यह फोन सिर्फ 11,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा।