iQOO कंपनी ने चीन में अपना नया iQOO Z11 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस धाकड़ फोन में 16GB तक रैम के साथ 9020mAh की बाहुबली बैटरी, Dimensity 8500 चिपसेट और AMOLED डिस्पले जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया है। तो चलिए इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल विस्तार से जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleiQOO Z11 5G कीमत
iQOO Z11 5G स्मार्टफोन को चीन में कल 5 वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 युआन (तकरीबन 31,200 रुपए), 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 युआन (तकरीबन 34,000 रुपए), 16GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 युवान (तकरीबन 38,100 रुपए), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन (लगभग 40,800 रुपए) और 16GB रैम+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन (तकरीबन 46,300 रुपए) रखी गई है।
iQOO Z11 5G उपलब्धता
iQOO जेड11 5जी स्मार्टफोन की सेल चीन में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होगी। इस हैंडसेट को चीन में स्काईलाइट व्हाइट, पोलर नाइट ब्लैक और कैंगलांग फुगुआंग कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

iQOO Z11 5G डिस्प्ले और सिक्योरिटी सिस्टम
इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 2800×1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जो 300Hz टच सैंपलिंग रेट, 165Hz रिफ्रेश रेट, P3 वाइड कलर गैमट और HDR सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP68+IP69 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट भी दिया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
बैटरी और प्रोसेसर
बात करें अगर iQOO Z11 5G हैंडसेट के प्रोसेसर की तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर वर्क करता है। इस फोन के अंदर 16GB तक रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज की सुविधा मिलती है। फोन में पावर सप्लाई के लिए 9020mAh की दमदार बैटरी लगी हुई है जो 90W फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
कैसा है फोन का कैमरा?
iQOO Z11 5G स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगा हुआ है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिलता है। इस फोन के कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वही इस फोन के फ्रंट वाली साइट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी शूटर कैमरा मिलता है।
इस फोन को गर्म होने से बचने के लिए इसमें 7K आइस डोम वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। वही कनेक्टिविटी के तौर पर इसमें Wi-Fi 6, NFC, यूएसबी टाइप C पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.4 और GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Also Read:- Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस हुए ऑफीशियली कंफर्म, मिलेगी 6600mAh दमदार बैटरी






