Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

iQOO कंपनी 12 मार्च को भारतीय बाजार में अपना नया iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है लेकिन इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने अपनी Z सीरीज का एक और 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 5G ऑफीशियली टीज कर दिया है। कंपनी ने यह अनाउंस किया है कि यह नया स्मार्टफोन 9020mAh की दमदार बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा। तो चलिए इस फोन की सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।
iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर जिंग चेंग ने iQOO की सातवीं एनिवर्सरी इवेंट के दौरान iQOO Z11 5G स्मार्टफोन का टीचर जारी किया है। अलंकिक कंपनी की ओर से अभी तक इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फोन टेक मार्केट में इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है।
iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर के मुताबिक iQOO Z11 5G स्मार्टफोन की चीनी मार्केट में कीमत 2,000 से 3,000 युआन के बीच रखी जा सकती है। यानी कि इंडियन करेंसी के मुताबिक यही स्मार्टफोन 26,000 रुपए से 40,000 रुपए के प्राइस सेगमेंट में यूजर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बन सकता है। इस प्राइस रेंज में इस iQOO स्मार्टफोन का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी P4 पावर स्मार्टफोन से होगा जिसके अंदर 10,001mAh की शक्तिशाली बैटरी मिलती है।
iQOO Z11 5G स्मार्टफोन को हाल ही में मलेशिया के SIRIM सर्टिफिकेशन डेटाबेस में I2512 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक यह स्मार्टफोन iQOO Z11 5G ही है। IMEI डेटाबेस में भी इसी मॉडल नंबर के साथ फोन को देखा जा चुका है। चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर विवो के दो फोन V2551A और V2547A मॉडल नंबर के साथ दिखाई दिए हैं जिनमें से एक iQOO Z11 5G बताया जा रहा है। लिस्टिंग के माने तो यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।

लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो iQOO Z11 5G स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। सोलंकी इस डिस्प्ले का साइज अभी तक कंफर्म नहीं हुआ है। कंपनी ने इस फोन के चिपसेट के बारे में भी अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि यह फोन एक मिड रेंज प्रोसेसर के साथ आ सकता है।
इस अपकमिंग स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।वही लीक रिपोर्ट्स के अनुसार iQOO के इस अपकमिंग फोन में कंपनी 9020mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी देने वाली है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम हो सकती है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।