OnePlus कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने में लगी हुई है। जल्द ही कंपनी अपना एक और नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम OnePlus Nord 6 होगा। इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन से लेकर लॉन्च डेट और कीमत की डीटेल्स सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। इस अपकमिंग वनप्लस स्माटफोन में पावर सप्लाई के लिए 9000mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की संभावना है। तो चलिए इसकी सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents
ToggleOnePlus Nord 6 कब तक होगा लॉन्च?
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग वनप्लस स्माटफोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Debayan Roy ने एक ट्वीट के जरिए OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन की डिटेल्स शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2795 हो सकता है। यह फोन मार्च के अंत में या अप्रैल के स्टार्टिंग में लॉन्च किया जा सकता है। वही इस फोन की कीमत लगभग 35,000 रुपए से अधिक रखी जाने की उम्मीद है।
OnePlus Nord 6 (CPH2795) :
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) March 14, 2026
✅ Snapdragon 8s Gen 4
✅ 9000mAh🔋80W⚡
✅ 1.5K 165Hz flat OLED
✅ 50MP LYT-600 OIS + 8MP UW
✅ IP69, 8GB & 12GB RAM variants
Launch ~ March end / April starting
Nord 6 has better selfie camera + UW than Turbo 6‼️
Expected price above 35K
मिल सकती है स्मूथ डिस्प्ले
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग वनप्लस नॉर्ड 6 स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाली Flat AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। हालांकि अभी इस फोन की डिस्प्ले की साइज सामने नहीं आई है। लेकिन टिपस्टर के अनुसार इस फोन में धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए IP69 वाटर प्रोटेक्शन का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
कितना दमदार होगा OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन?
वनप्लस कंपनी का यह अपकमिंग फोन दमदार परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जा सकता है। लीक्स की माने तो इस फोन में कंपनी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। वही इस फोन में पावर सप्लाई के लिए 9000mAh की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। लीक्स के अनुसार यह फोन 8GB रैम और 12GB रैम वैरियेंस के साथ पेश हो सकता है।

OnePlus Nord 6 कैमरा सेटअप
टिपस्टर के अनुसार वनप्लस कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें LYT- 600 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में Turbo 6 से बेहतर सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।






