Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

एप्पल कंपनी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए अब अपना नया फोल्डेबल आईफोन लेकर आ रही है कंपनी अब अपने नए iPhone Ultra पर काम कर रही है। इस मुड़ने वाले आईफोन को लेकर कई अफवाहें सामने आ रही है। वहीं अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस फोल्डेबल आईफोन की कीमत कलर ऑप्शन और मुख्य स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स भी लीक हो गई है। तो चलिए इस अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन के बारे में डिटेल से जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिपस्टर Apple Club द्वारा iPhone Ultra की डिटेल्स लिक की गई है। टिपस्टर के अनुसार इस अपकमिंग मुड़ने वाले आईफोन को व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। वही इस अपकमिंग आईफोन की संभावित कीमत $2000 से अधिक यानी तकरीबन 1,85,170 रुपए रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी द्वारा अभी कोई डिटेल सजा नहीं की गई है।
iPhone Ultra (Rumored) 📱
— Apple Club (@applesclubs) March 14, 2026
• 7.8” foldable display
• 5.3” cover screen
• 12GB RAM
• 48MP + 48MP cameras
• 5,500mAh battery
• 4.5mm ultra-thin design
Expected price: $2000+
Apple’s foldable era might be coming. pic.twitter.com/1y8LUQ8fLa
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग आईफोन अल्ट्रा में 7.8 इंच की मेन डिस्प्ले दी जा सकती है जबकि 5.3 इंच की कवर डिस्प्ले मिल सकती है। यह आईफोन 4.5mm थिकनेस और अल्ट्रा थिन डिजाइन के साथ आ सकता है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस मुड़ने वाले आईफोन को Apple C2 modem के साथ पेश कर सकती है।
बात करें अगर आईफोन अल्ट्रा के कैमरा फीचर्स की तो लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक इस आईफोन के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा एंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। वही इस फोन के फ्रंट वाली साइड पर 24 मेगापिक्सल का इनर फ्रंट कैमरा और 24 मेगापिक्सल का कवर फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
अफवाहों की माने तो अपकमिंग आईफोन अल्ट्रा में पावर सप्लाई के लिए 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स के अनुसार एप्पल कंपनी अपने इस पहले फोल्डेबल आईफोन में Apple A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा यह आईफोन 12GB रैम के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि जब तक कंपनी द्वारा ऑफीशियली इस आईफोन के फीचर्स का खुलासा नहीं होता तब तक इसे अफवाहो के तौर पर लेना ही बेहतर है।
Also Read:- 9000mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ आ रहा OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन, मार्च-अप्रैल में हो सकता है लॉन्च