Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रियलमी कंपनी जल्द ही इंडिया में अपना नया Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन की फ्लिपकार्ट पर डेडीकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। हालांकि कंपनी ने इस फोन का केवल नाम ही बताया है। इसकी डिजाइन और लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई डिटेल नहीं बताई गई है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर इस अपकमिंग स्मार्टफोन का पोस्टर लीक हुआ है जिसमें फोन की लॉन्चिंग डेट और कुछ स्पेसिफिकेशंस रिवील हुए हैं। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Tech Home ने Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन का पोस्टर लीक किया है। लीक हुए पोस्टर के मुताबिक रियलमी कंपनी इस 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 19 मार्च 2026 को दोपहर 12:00 बजे लॉन्च कर सकती है। साथ ही लीक पोस्टर में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि यह रियलमी फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा पोस्ट पर दावा किया गया है कि इस फोन के साथ 6 साल तक की बैटरी लाइफ और 4 साल का लैग-फ्री अनुभव मिलेगा।
Realme P4 Lite 5G launching on 19th March in India 🇮🇳 #realme #realmeP4Lite pic.twitter.com/iGTqtI8sDE
— Tech Home (@TechHome100) March 13, 2026
बात करें अगर अपकमिंग रियलमी P4 लाइट 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की तो लीक हुए पोस्ट में यह फोन ब्लू कलर में दिखाई दे रहा है। इस फोन के पीछे वाली साइड पर रैटेंगुलर डिजाइन नजर आ रही है। फोन को लेदर फिनिश दिया गया है जिससे यह काफी प्रीमियम दिखाई दे रहा है। फोन के बैक पैनल पर ऊपर की साइड में कैमरा माड्यूल दिखाई दे रहा है जिसमें तीन सर्कुलर कैमरा रिंग नजर आ रही है। इसी के साथ में एक एलइडी फ्लैशलाइट भी दिखाई दे रही है।

अपकमिंग Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन को कंपनी मजबूती के साथ मार्केट में लॉन्च कर सकती है। लीक हुए पोस्ट के अनुसार इस अपकमिंग फोन में MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन का सपोर्ट दिया जा सकता है जिससे यह फोन गिरने पर भी नहीं टूटेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन लीक हुई लॉन्च डेट के मुताबिक कंपनी जल्द इस फोन के स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा सकती है।
Also Read:- 6300mAh बैटरी वाले POCO C85x 5G स्मार्टफोन की पहली सेल हुई शुरू, सिर्फ ₹10999 में हो जाएगा आपका