Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

OnePlus कंपनी 2026 में अपने कई नए प्रोडक्ट मार्केट में उतार सकती है। ब्रांड जोरो-सोरों से 2026 में अपने अपकमिंग प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग की तैयारी में लगा हुआ है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी सबसे पहले चीन में अपने OnePlus 15T स्मार्टफोन को लॉन्च कर लॉन्च साइकिल की शुरुआत करेगी। वहीं टिपस्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया है की भारत में भी कंपनी अपने कई प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। तो चलिए लीक हुई पूरी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।
टिपस्टर योगेश बरार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि वनप्लस कंपनी इस साल 2026 में अपने 5 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है जिसमें सबसे पहले शुरुआत OnePlus Nord 6 से हो सकती है। लीक्स के अनुसार यह फोन भारतीय बाजार में मार्च के आखिर यह अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद कंपनी भारत में अपने प्रीमियम टैबलेट, New Buds Pro, 15s और बजट स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक टाइमलाइन शेयर नहीं की है।

लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है की OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए OnePlus Turbo 6 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस अपकमिंग हैंडसेट में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चिपसेट पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 5 में दिए गए Snapdragon 8s Gen 3 से अपग्रेड होगा।

लीक हुई डिटेल्स की माने तो OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 165Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। वनप्लस कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 9000mAh की पावरफुल बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि अगर कंपनी इसकी बैटरी साइज कम करती है तो इसमें 6800mAh की बैटरी दी जा सकती है।
OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप कि अगर बात करें तो इस हैंडसेट में कंपनी पीछे वाली साइड पर ड्यूल कैमरा सेटअप दे सकती है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा देखने को मिल सकता है वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें फ्रंट साइड पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। इसके अलावा लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।
Trending now