Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Realme कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपने दोनों स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिनका नाम Realme 16T 5G और Realme P4R 5G होगा। यह दोनों ही 5G फोन दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन स्मार्टफोन की ऑफीशियली लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन के कलर ऑप्शंस और स्टोरेज वेरिएंट की डीटेल्स लीक हो गई है। तो चलिए पूरी डिटेल के साथ जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक ट्वीट के जरिए अपकमिंग Realme स्मार्टफोंस की डिटेल्स शेयर की है। टिपस्टर के अनुसार Realme 16T 5G स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX5268 के साथ आ सकता है जबकि Realme P4R 5G स्मार्टफोन को मॉडल नंबर RMX5266 के साथ पेश किया जा सकता है।
EXCLUSIVE: Two new realme phones are coming to India. Sources shared the details with me.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) March 13, 2026
realme 16T 5G (RMX5268)
6GB + 128GB
8GB + 128GB
8GB + 256GB
Colors: Starlight Red, Starlight Black, Aurora Green
realme P4R 5G (RMX5266)
4GB + 128GB
6GB + 128GB
6GB + 256GB
Colors: Silver… pic.twitter.com/DP7UBlxMyX
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार Realme 16T 5G फोन को भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें Starlight Black, Starlight Red और Aurora Green कलर शामिल किए जा सकते हैं। वहीं यह 5G फोन इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स के साथ आ सकता है जिसमें 6GB रैम+128GB स्टोरेज, 8GB रैम+128GB स्टोरेज और 8GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल होने की उम्मीद है।
वही बात करें अगर Realme P4R 5G फोन की तो इसे भारतीय बाजार में तीन वेरिएंट्स के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 4GB रैम+128GB स्टोरेज, 6GB रैम+128GB स्टोरेज और 6GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल हो सकते हैं। वहीं इस फोन के कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह फोन इंडियन मार्केट में Titanium Glare, Lavender Glare और Silver Glare जैसे कलर ऑप्शंस के साथ एंट्री मार सकता है।
फिलहाल ब्रांड की तरफ से अपकमिंग Realme 16T 5G और Realme P4R 5G स्मार्टफोन को लेकर किसी भी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि लीक्स सामने आने के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि रियलमी कंपनी जल्द ही अपने इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर सकती है।
Also Read:- Vivo X300 Ultra और Vivo X300s के साथ Vivo Pad 6 Pro की लॉन्च डेट हुई रिवील, स्टोरेज और कलर ऑप्शन भी आए सामने