सैमसंग कंपनी ने इंडियन मार्केट में S26 सीरीज को लॉन्च कर दिया है, गैलेक्सी S26 सीरीज के तहत कंपनी तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिसमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन को शामिल किया है, सैमसंग ने इन स्मार्टफोन को काफी शानदार कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप के साथ पेश किया है, चलिए गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26 प्लस के सभी फीचर्स और कीमत के बारे में जान लेते हैं।
Table of Contents
ToggleSamsung Galaxy S26 की कीमत और कलर ऑप्शन
सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी S26 स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है, जिसमें 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 87,999 रुपए और 12GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 1,07,999 रुपए रखी गई है। गैलेक्सी s26 फोन में Sky Blue, Silver Shadow, Black, Cobalt Violet, White और Pink Gold जैसे कलर ऑप्शन के साथ पेश हुआ है।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 12GB RAM + 256GB | ₹87,999 |
| 12GB RAM + 512GB | ₹1,07,999 |
Samsung Galaxy S26 Plus की कीमत और कलर ऑप्शन
गैलेक्सी S26 प्लस 5G स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 1,19,999 रुपए जबकि 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत 1,39,999 रुपए रखी गई है। सैमसंग का यह फोन 6 कलर ऑप्शन के साथ आता है जिसमें Sky Blue, Black, Silver Shadow, White Cobalt Violet और Pink Gold कलर शामिल किए गए हैं।
| वेरिएंट | कीमत |
|---|---|
| 12GB RAM + 256GB | ₹1,19,999 |
| 12GB RAM + 512GB | ₹1,39,999 |

Samsung Galaxy S26 फीचर्स
Samsung Galaxy S26 स्मार्टफोन में 6.3 इंच की FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 आर्मर सपोर्ट दिया गया है। इसकी डिस्प्ले पंच होल डिस्पले है, जिस पर इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है।
सैमसंग गैलेक्सी s26 स्मार्टफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा F/1.8 अपर्चर के साथ मिल जाता है, इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा F/2.2 अपर्चर के साथ और 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा F/2.2 अपर्चर के साथ दिया जाता है, इस फोन के फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर क्लिक करने के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है जो F/2.2 अपर्चर के साथ दिया जाता है।
सैमसंग गैलेक्सी s26 5G स्मार्टफोन में आपको 4300mAh की पावरफुल बैटरी मिल जाती है, जो 25W का चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 55% तक का चार्ज हो जाता है। इस फोन में 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, इस फोन में आपको Exynos 2600 प्रोसेसर मिल जाता है, स्मार्टफोन एंड्राइड v16 One UI 8.5 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। कंपनी के द्वारा 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा।
इस फोन के अंदर फीचर्स की बात करें तो इस फोन को पानी और धूल मिट्टी से बचने के लिए IP68 रेटिंग दी जाती है, इसमें आपको Google Gemini बेस्ट AI फीचर्स मिलने वाले हैं, इस फोन में Bluetooth 5.4 और Wi-Fi 7 जैसे फीचर्स दिए जाते हैं।

Samsung Galaxy S26 Plus फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी s26 प्लस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलने वाली है, जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाता है, स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 2 सपोर्ट दिया जाता है, इसकी डिस्प्ले पर इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल जाता है।
अगर इसकी प्रोसेसर की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड v16 पर चलने वाला Exynos 2600 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिल जाता है। इस पर 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट दी जाएगी, गैलेक्सी s26 प्लस स्मार्टफोन में 4900mAh की पावरफुल बैटरी दी जाती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
सैमसंग के इस नए फोन के बैक पैनल पर तीन कमरे मिल जाते हैं जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा दिया जाता है, जो 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 10 मेगापिक्सल 3x टेलीफोटो कैमरे के साथ आता है, इसके फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाता है।
Also Read:- लॉन्च डेट कंफर्म, 7 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा Realme C83 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की दमदार बैटरी







