Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

iQOO कंपनी अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G जल्द ही लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने खुद ही इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है। iQOO कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की प्रोसेसर के साथ-साथ कीमत और स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स भी शेयर की है। जो ग्राहक मल्टीटास्किंग, गेमिंग और लंबी बैटरी लाइफ वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो उनके लिए यह फोन एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। तो चलिए इसकी लीक हुई डीटेल्स के बारे में जानते हैं।
कंपनी ने इस अपकमिंग फोन की लॉन्च को आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है। साथ ही कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजॉन पर इस फोन का माइक्रोसाइट लाइव कर दिया है। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि यह फोन कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी सेल होगा।
माइक्रोसाइट पर इस फोन के नाम के साथ “Full DAY FULLY LOADED”टैगलाइन दी गई है और साथ ही Coming Soon भी लिखा हुआ है। यानी की अपकमिंग आईक्यू जेड11एक्स स्मार्टफोन में पूरे दिन चलने वाली पावरफुल बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाला है।

अमेजॉन पर लाइव हुए माइक्रोसाइट के मुताबिक iQOO के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करेगा। कंपनी के मुताबिक यह इस सेगमेंट का सबसे फास्टेस्ट स्मार्टफोन होगा जिसने AnTuTu वजन 11 पर 10 लाख से ज्यादा स्कोर प्राप्त किया है।
माइक्रोसाइट के नीचे दिए गए डिस्क्लेमर क्षेत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि यह स्कोर कंपनी द्वारा सामान्य टेंपरेचर पर किए गए इंटरनल टेस्टिंग के दौरान प्राप्त हुआ है जो 8GB+256GB मॉडल पर किया गया है।
बात करें अगर आगामी iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन के डिजाइन की तो इसके बैक पैनल पर ग्लौसी फिनिश दी गई है। पीछे वाली साइड पर ऊपर अपनी तरफ स्क्वायर शेप का कैमरा सेटअप नजर आ रहा है जिसके किनारे गोल रखे गए हैं। इसमें दो कैमरे लगे हुए नजर आ रहे हैं जिसमें ऊपर वाली तरफ प्राइमरी कैमरा सेंसर और नीचे वाली तरफ सेकेंडरी लेंस है। वही साइड में Aura लाइटिंग के साथ एलईडी फ्लैश देखने को मिलती है।
कंपनी ने माइक्रोसाइट के डिस्क्लेमर सेक्शन में इस बात का भी जिक्र किया है कि iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन 23,000 रुपए से कम प्राइस सेगमेंट में लॉन्च होगा। iQOO कंपनी इस 5G स्मार्टफोन को एक मिड रेंज सेगमेंट में पेश करने वाली है जो ग्राहकों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
Also Read:- दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus स्मार्टफोन, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन
Trending now