Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

भारतीय बाजार में अगले महीने एक और 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन रियलमी कंपनी लॉन्च करने वाली है जिसका नाम Realme C83 5G होगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट कंफर्म कर दी है और साथ ही यह भी बताया है कि इस फोन को किस प्लेटफार्म पर बेचा जाएगा। कंपनी के मुताबिक रियलमी कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में 7000mAh की दमदार बैटरी का सपोर्ट मिलने वाला है। तो चलिए इसकी लॉन्च डेट से लेकर स्पेसिफिकेशन की पूरी डिटेल जानते हैं।
कंपनी की तरफ से ऑफिसियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है जिसके अनुसार Realme C83 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में अगले महीने 7 मार्च को 12:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही रियलमी कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Flipkart पर भी इस अपकमिंग स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया है। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि इस फोन को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस अपकमिंग फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली पंच होल डिस्पले का सपोर्ट दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी इस फोन की डिस्प्ले की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि इस फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इस अपकमिंग रियलमी हैंडसेट को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग का सपोर्ट देखने को मिलेगा।
हाल ही में लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार रियलमी कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है जो एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन के प्रोसेसर का जिक्र नहीं किया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड शौक रेजिस्टेंस बॉडी के साथ पेश करने वाली है जिससे यह फोन जमीन पर गिरने के बाद भी सुरक्षित रहेगा।

कंपनी की आधिकारिक साइट के मुताबिक Realme C83 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी जाएगी जो बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन को 6 साल तक की बैटरी हेल्थ के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस बात की भी पुष्टि की है कि इस फोन से 15.6 घंटे तक नॉन स्टॉप गेमिंग, 159.8 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक, 58.5 घंटे कॉलिंग और 27.7 घंटे तक ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है।
हालांकि कंपनी ने अभी तक इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन कंपनी इस बात की पुष्टि कर चुकी है इस फोन को भारतीय बाजार में दो कलर वेरिएंट्स ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन में पेश किया जाएगा।
Also Read:- लॉन्च से पहले ही Vivo V70 FE स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरे से हो सकता है लैस