लॉन्च से पहले ही Vivo Y51 Pro फोन की डिटेल्स हुई लीक, 50MP कैमरा और 7200mAh बैटरी के साथ जल्द देगा इंडिया में दस्तक

Vivo कंपनी इंडिया में अपना एक और नया 5G स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम Vivo Y51 Pro 5G होगा। यह फोन पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च हुए Vivo Y31 Pro 5G फोन का सक्सेसर बनकर आएगा। कंपनी की आधिकारिक घोषणा से पहले ही इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कई डिटेल्स लीक हो चुकी है। यह फोन 7200mAh की दमदार बैटरी और 50MP कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है। तो चलिए इसके सभी संभावित स्पेसिफिकेशंस और इसकी कीमत के बारे में जानते हैं।

Vivo Y51 Pro Launch Date In India

हालांकि वीवो कंपनी की तरफ से अभी तक Vivo Y51 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। लेकिन लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo Y51 Pro स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 23,999 रुपए के आसपास रखी जा सकती है। वही लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन पर पहली सेल में ही 2,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा सकता है।

कितनी दमदार होगी फोन की बैटरी?

लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग वीवो Y51 प्रो 5G स्मार्टफोन 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है। वहीं पिछले मॉडल Vivo Y31 Pro 5G की बात करें तो इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई थी। यानी नए मॉडल में कंपनी बैटरी परफॉर्मेंस को अपग्रेड करने वाली है। लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक यह फोन 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश हो सकता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेगा।

Vivo Y51 Pro
Vivo Y51 Pro

कैसा होगा फोन का परफॉर्मेंस?

इस अपकमिंग फोन के परफॉर्मेंस की बात करें तो लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन भारतीय बाजार में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक डीटेल्स के मुताबिक यह अपकमिंग फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर वर्क कर सकता है। इस फोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ IP68+IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

Vivo Y31 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस

पिछले साल लॉन्च हुए Vivo Y31 Pro 5G फोन की बात करें तो इसमें कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 nits ब्राइटनेस वाली 6.72 इंच की फुल HD+ डिस्पले दी है। यह फोन 6500mAh की बैटरी के साथ आता है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 ऑक्टा कोर प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है।

शानदार फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है जबकि सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन की भारतीय बाजार में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपए रखी गई है।

Also Read:- ऑटो-चैट रिप्लाई और 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Nubia Neo 5 GT स्मार्टफोन, जानें प्राइस

Md.Irfan
mohammadirfannkt@gmail.com

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट न्यूज

ट्रेंडिंग न्यूज़