Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Tecno Pop X: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने भारतीय बाजार में आज अपना नया Tecno Pop X स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को एक बजट कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जिसमें 5000mAh की पावरफुल बैटरी और IP64 प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। इतना ही नहीं इस फोन में कंपनी ने बिना नेटवर्क के कॉल करने की सुविधा भी दी है। तो चलिए इसके सभी स्पेसिफिकेशन और इसकी कीमत के बारे में जानते हैं।
डिस्प्ले: टेक्नो पॉप एक्स स्मार्टफोन में 720×1600 रेजोल्यूशन वाली HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 260 ppi पिक्सल डेंसिटी और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। साथ ही इस फोन में पानी और धूल मिट्टी से बचाव के लिए IP64 प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
रैम और स्टोरेज: Tecno Pop X फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिल जाता है।
प्रोसेसर: बात करें अगर इस लेटेस्ट स्मार्टफोन के प्रोसेसर की तो कंपनी ने इस फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा को चिपसेट का इस्तेमाल किया है जो एंड्रॉयड v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर वर्क करता है।
प्राइमरी कैमरा: इस नए फोन में कंपनी ने बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप लगाया है जिसमें एलईडी फ्लैशलाइट के साथ f/1.85 एपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI कैमरा दिया गया है।
सेल्फी कैमरा: वीडियो कॉलिंग और सेल्फी पिक्चर खींचने के लिए इस टेक्नो स्मार्टफोन के सामने वाली साइड पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर कैमरा देखने को मिलता है।
बैटरी: Tecno Pop X स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए 5000mAh की बैटरी लगी हुई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
अन्य फीचर्स: बात करें अगर इस फोन के अन्य फीचर्स की तो इस फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक, ब्लूटूथ 5.2, 4G LTE, GPS, Wi-Fi और यूएसबी टाइप C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा इस फोन को फोन रिमोट कंट्रोल की तरह यूज कर सकते हैं क्योंकि इसमें IR ट्रांसमीटर भी मिलता है।

भारतीय बाजार में Tecno Pop X स्मार्टफोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ सिर्फ 8,499 रुपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन का अमेजॉन पर लैंडिंग पेज शेयर किया गया है जिससे पता चलता है कि इस फोन की सेल 6 मार्च दोपहर 12:00 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी।
इस टेक्नो फोन को फ्लेयर व्हाइट और चिली ग्रीन जैसे कलर ऑप्शंस के साथ खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत इस फोन को HDFC बैंक कार्ड से खरीदने पर 7,749 रुपए में खरीदा जा सकता है।