Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

वीवो कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने नए Vivo T5X 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। अब रिपोर्ट्स निकलकर सामने आ रही है की वीवो कंपनी भारतीय बाजार में अपना एक और स्मार्टफोन लेकर आ रही है जिसका नाम Vivo T5 Pro होगा। बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन के अंदर 9020mAh की शक्तिशाली बैटरी दी जा सकती है, तो चलिए इसकी लीक हुई सभी डिटेल्स विस्तार से जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Yogesh Brar ने Vivo T5 Pro स्मार्टफोन को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। टिपस्टर का कहना है की वीवो कंपनी का यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो वीवो कंपनी के इस नए स्मार्टफोन के अंदर 1.5K रेजोल्यूशन वाली अमोलेड डिस्पले दी जा सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। हालांकि इसकी डिस्प्ले की साइज का अभी जिक्र नहीं हुआ है।
लीक हुई रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग वीवो टी5 प्रो स्माटफोन में पावर सप्लाई के लिए कंपनी 9020mAh की शक्तिशाली बैटरी दे सकती है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वही टिपस्टर का दावा है कि इस फोन में OriginOS 6 पहले से ही इंस्टॉल मिलेगा। फिलहाल इस फोन के कैमरा सेटअप और प्रोसेसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन जल्द ही इस फोन की सभी डिटेल्स का खुलासा कर दिया जाएगा।
हालांकि वीवो कंपनी ने अभी तक Vivo T5 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और इसकी कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है। लेकिन जल्द ही इस फोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।
Also Read:- Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस आए सामने, मिलेगा 200MP कैमरा और 5000mAh