Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

सैमसंग कंपनी अपने नए Samsung Galaxy Z Fold 8 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारी में जुटी हुई है। यह स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन के फुल स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। सैमसंग के इस फोल्डेबल स्माटफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 5000mAh की बैटरी जैसे जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। तो चलिए इसके फुल स्पेसिफिकेशंस डिटेल से जानते हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर टिपस्टर Debayan Roy ने Samsung Galaxy Z Fold 8 अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं। टिपस्टर के अनुसार सैमसंग कंपनी के इस फोल्डेबल स्माटफोन को फोल्ड करने पर इसकी मोटाई 9mm होगी जबकि इसे खोलने पर इसकी मोटाई 4.5mm होगी।
लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार इस फोन में 8.0 इंच की इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। वही इस फोन में 6.5 इंच की आउटर AMOLED डिस्पले देखने को मिल सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। वही इस फोन के साथ S-पेन सपोर्ट मिलने की संभावना है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 Specifications :
— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) March 24, 2026
✅ Slightly thicker : 9mm when folded, 4.5mm when unfolded
✅ New 50MP UW
✅ 8.0" 120Hz inner foldable amoled
✅ 6.5" 120Hz outer Amoled
✅ Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy
✅ 200MP (1/1.3") OIS + new 50MP UW + 10MP 3x Telephoto
✅… pic.twitter.com/r6cv2SvfVO
लीक हुई रिपोर्ट्स की माने तो सैमसंग कंपनी के इस अपकमिंग फोल्डेबल स्माटफोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी OIS कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 3X डिजिटल ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है।
सैमसंग कंपनी के इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रेगन 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट मिलने की संभावना है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी मिलने की उम्मीद की जा रही है। बात करें अगर इस फोल्डेबल स्माटफोन की बैटरी की तो इस बार कंपनी इस फोन में 5000mAh की बैटरी दे सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
हालांकि सैमसंग कंपनी की तरफ से अभी तक सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्चिंग डेट के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है लेकिन ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह फोन इसी साल जुलाई महीने के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि जब तक कंपनी की ओर से इस फोन के स्पेसिफिकेशन एस का खुलासा नहीं होता है तब तक इसे अफवाहों की तौर लेना ही बेहतर है।
Also Read:- लॉन्चिंग से पहले ही Samsung Galaxy A57 5G और A37 5G स्मार्टफोन की कीमत का हुआ खुलासा, जाने पूरी डिटेल