Tecno Pop X 5G की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, IP64 Pro रेटिंग और 6500mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने पिछले महीने ही इंडिया में अपना Tecno Pop X 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी इस फोन का 5G मॉडल लॉन्च करने वाली है। कंपनी की तरफ से Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। टेक्नो कंपनी का यह 5G स्मार्टफोन 6500mAh की पावरफुल बैटरी और IP64 प्रो वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ मार्केट में दस्तक देगा, तो चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

Tecno Pop X 5G लॉन्चिंग डेट

टेक्नो कंपनी में Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर लाइव कर दी है जहां से इस बात की पुष्टि हुई है कि यह 5G स्मार्टफोन इंडिया में 20 अप्रैल को दोपहर 12:00 लॉन्च होगा। इस अपकमिंग टेकनो स्मार्टफोन की खरीदारी ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन के जरिए होगी। इसके अलावा माइक्रोसाइट पर इस अपकमिंग फोन के कई स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है।

Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G/Photo Credit: Tecno

Tecno Pop X 5G स्पेसिफिकेशंस

अपकमिंग टेक्नो पॉप एक्स5G फोन को Aerospace-grade 6-Series Aluminium Camera Deco डिजाइन पर तैयार किया गया है। इसका बैक पैनल iPhone Air से काफी मिलता जुलता है। इस स्मार्टफोन को धूल मिट्टी और पानी से बचाव के लिए इसमें कंपनी में IP64 प्रो रेटिंग का सपोर्ट दिया है। वही कंपनी के मुताबिक यह फोन 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी डैमेज नहीं होता है क्योंकि इसमें MIL-STD-810 मिलिट्री ग्रेड मजबूती दी गई है।

टेक्नो कंपनी के इस अपकमिंग फोन को भारतीय बाजार में दो मेमोरी वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस टेकनो स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 4GB रैम मिलेगी जिसे 8GB वर्चुअल रैम के साथ मिलाकर 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। वही इसके टॉप मॉडल में 6GB रैम मिलेगी जिसे 12GB वर्चुअल रैम के साथ मिलाकर 18GB तक पढ़ाया जा सकता है।

Tecno Pop X 5G
Tecno Pop X 5G/Photo Credit: Tecno

Tecno Pop X 5G स्मार्टफोन में पावर सप्लाई के लिए कंपनी 6500mAh की बैटरी देगी जिसे 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के जरिए तेजी से चार्ज किया जा सकेगा। टेक्नो कंपनी के इस स्मार्टफोन में URSP 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे नेटवर्क स्पीड को 8X तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा टेक्नो के इस फोन में बैकग्राउंड की वॉइस को कम करने के लिए AI noise cancellation फीचर भी दिया गया है।

Also Read:- OPPO Find X10 में मिल सकता है 200MP ड्यूल कैमरा और 8000mAh बैटरी, लीक हुई डीटेल्स

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *