Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

ओप्पो कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है जिनके नाम OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s Pro है। लेकिन इसी बीच कंपनी की अगली OPPO Find X10 सीरीज को लेकर डीटेल्स लीक हुई है। लीक हुई डिटेल्स के अनुसार OPPO Find X10 सीरीज के तहत कंपनी तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है जिनमें OPPO Find X10, OPPO Find X10 Pro और OPPO Find X10 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। तो चलिए लीक हुई डिटेल्स को विस्तार से जानते हैं।
जाने माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर ओप्पो Find X10 सीरीज को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। टिपस्टर के मुताबिक OPPO Find X10 स्मार्टफोन में 6.59 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली फ्लैट OLED डिस्पले मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपकमिंग डिवाइस एक फ्लैगशिप मिड स्क्रीन फोन हो सकता है।

बात करें अगर ओप्पो फाइंड X10 स्मार्टफोन के बैटरी परफॉर्मेंस की तो लीक डिटेल्स के अनुसार इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो पिछले मॉडल ओप्पो फाइंड X9 में लगी 7025mAh की बैटरी से अधिक होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस अपकमिंग फाइंड X10 स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 Plus चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि फाइंड X10 प्रो और फाइंड X10 प्रो मैक्स मॉडल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 Series चिपसेट मिलने की संभावना है।
लीक हुई रिपोर्ट में सबसे बड़ा अपग्रेड इस अपकमिंग फोन के कैमरा सेटअप में बताया जा रहा है। कंपनी इस बार इस अपकमिंग सीरीज में 200 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप दे सकती है। लेटेस्ट लीक के अनुसार यह फीचर बेस मॉडल में दिया जा सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दे सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अपकमिंग फोन में LPDDR6 RAM और UFS 5.0 स्टोरेज मिल सकता है।
ओप्पो कंपनी ने अपनी पिछली ओप्पो फाइंड X9 सीरीज को चीन में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है की कंपनी नई OPPO Find X10 सीरीज को इसी साल अक्टूबर महीने के आसपास पेश कर सकती है। हालांकि यह जानकारी केवल लीक रिपोर्ट्स पर आधारित है कंपनी ने अभी तक इस फोन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
Also Read:- OPPO Find X9 Ultra की प्री-बुकिंग हुई शुरू, कलर ऑप्शन के साथ स्टोरेज वेरिएंट का भी हुआ खुलासा