Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 7560mAh बैटरी और 50MP कैमरे से होगा लैस

रेडमी कंपनी अपने पोर्टफोलियो में एक नए स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 जोड़ने वाली है, ब्रांड ने रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी है, साथी कंपनी ने ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर Redmi Turbo 5 मोबाइल की माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। जहां से पता चला कि रेडमी का यह गेमिंग स्माटफोन 16 जून को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन ब्रांड का गेमिंग स्माटफोन है जो काफी यूनीक फीचर्स और गेमिंग कंट्रोल के साथ आने वाला है। स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन आगे देख सकते हैं।

Redmi Turbo 5 इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजॉन पर रेडमी टर्बो 5 5G स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है, जहां से खुलासा हुआ है, कि Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को इंडिया में 16 जून को लॉन्च किया जाएगा। 16 जून को ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और फीचर्स की जानकारी सामने आएगी। रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन लोन से पहले ब्रांड 13 जून को लखनऊ के अंदर शाओमी इन सर्कल इवेंट आयोजित करेगी, इस इवेंट के जरिए Xiaomi फैन क्लब की मेंबर्स को Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन का हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5/Photo Credit: Redmi

Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन तो भी सामने नहीं आए हैं लेकिन बताया जा रहा है कि चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोन जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकता है। चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया गया था जो HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। उम्मीद है कि इंडिया में भी रेडमी टर्बो 5G स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लाया जा सकता है।

रेडमी टर्बो 5G स्मार्टफोन को इंडिया में MediaTak Dimensity 8500 ultra ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 जीपीयू दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को मार्केट में LPDDR5X Ultra RAM के साथ पेश किया जा सकता है।

फोन के कैमरा फीचर्स की बात की जाए तो फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 OIS सेंसर के साथ प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया जा सकता है। जबकि सेल्फी पिक्चर्स और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा फ्रंट साइड पर दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि चीन में लॉन्च हुए रेडमी टर्बो 5 5G स्मार्टफोन में भी है कैमरे दिए गए हैं।

Redmi Turbo 5
Redmi Turbo 5/Photo Credit: Redmi

अगर फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 6.59 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1268×2756 पिक्सल रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3500 नीड्स पिक ब्राइटनेस, 3840Hz डिमिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।

चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में 7560mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी। उम्मीद है कि इंडिया में भी इसी बैटरी पर स्मार्टफोन लाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 27W रिवॉर्ड चार्जिंग तकनीकी दी गई है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। स्मार्टफोन को फास्ट चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:- 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *