8GB RAM, OLED डिस्प्ले और 50MP Selfie कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन

मोटोरोला कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। मोटोरोला कंपनी ने इस 5G स्मार्टफोन को काफी यूनीक फीचर्स और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ पेश किया है, इस फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी, 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया है। मोटोरोला ऐज 2026 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में आगे डिटेल से जान सकते हैं।

Motorola Edge 2026 स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला ऐज 2026 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में MediaTak Dimensity 7450 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, प्रोसेसर 4nm प्रोसेसिंग के द्वारा बनाया गया है, इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 128GB स्टोरेज मिल जाती है, और ग्राफिक के लिए Mail G615 MC2 जीपीयू मिल जाता है। स्मार्टफोन एंड्राइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश हुआ है।

फोन के डिस्प्ले की बात की जाए तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.3 इंच की डिस्पले यह 1.5K रेजोल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले होती है, इसमें 5200 नीड्स पिक ब्राइटनेस और स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटक्शन दिया जाता है। फोन की सिक्योरिटी के लिए इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल जाता है।

Motorola Edge 2026
Motorola Edge 2026/Photo Credit: Motorola

फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलते हैं, इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा Sony LYTIA 710 OIS सेंसर के साथ दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10 मेगापिक्सल का तेल फोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जाता है। इसके कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग आसानी से कर सकते हैं। जबकि फोन के फ्रंट साइड पर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा भी मिल जाता है। इसके सेल्फी कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

Motorola Edge 2026
Motorola Edge 2026/Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 15W टर्बो पावर वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन को दस्त और वाटरप्रूफ रखने के लिए इसमें IP68+IP69 वाटर रेटिंग सपोर्ट दिया जाता है।

फोन में कनेक्टिविटी के तौर पर USB Type-C Audio, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, Stereo Speakers, Dual 4G VoLTE, USB Type-C पोर्ट, 5G SA/NSA और GPS जैसे फीचर्स इस मोटोरोला लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिल जाते हैं।

Motorola Edge 2026
Motorola Edge 2026/Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 2026 स्मार्टफोन की कीमत

Motorola Edge 2026 5G स्मार्टफोन के वेरिएंट के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 599.99 डॉलर (इंडिया के 52000 रुपए) रखी गई है, इस लेटेस्ट मोटोरोला स्मार्टफोन को को 11 जून से खरीद सकेंगे। मोटोरोला ऐज 2026 स्मार्टफोन को मोटरोला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। फोन को PANTONE Martini Olive कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:- Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 7560mAh बैटरी और 50MP कैमरे से होगा लैस

Md.Irfan

Md.Irfan

"नमस्कार" मेरा नाम Md.Irfan है। मैं पिछले 4 सालों से कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहा हूं। मुझे कंटेंट लिखना काफी पसंद है, फिलहाल मैं techlurax पर टेक्नोलॉजी से रिलेटेड कंटेंट लिखता हूं। मेरी कोशिश हमेशा यह रहती है, कि मैं अपने शब्दों के जरिए लोगों को सटीक जानकारी दे सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *