Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

Huawei कंपनी ने चीन मार्केट में Nova 16 सीरीज को पेश किया है, इस सीरीज के अंतर्गत चार स्मार्टफोन पेश किए गए हैं, जिन में Huawei Nova 16 5G, Huawei Nova 16z 5G, Huawei Nova 16 Pro 5G और Huawei Nova 16 Ultra 5G स्मार्टफोन को शामिल किया गया है, इन सभी स्मार्टफोन में शानदार कैमरा क्वालिटी और अच्छा बैटरी बैकअप मिल जाता है, Huawei Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।
Huawei Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra 5G स्मार्टफोन में 2856×1320 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.84 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी जाती है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग मिलता है, जबकि स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए इसमें Kunlun Glass मिल जाता है।

Huawei Nova 16 Pro 5G मोबाइल के बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाता है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड मैक्रो कैमरा भी दिया जाता है। फोन से आप 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, फोन के कैमरा AI इमेजिंग टूल्स और टेलीफोटो ऑप्टिमाइजेशन जैसे फीचर सपोर्ट करता हैं।
Huawei Nova 16 Ultra 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का RYYB OIS सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा दिया जाता है इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का RYYB पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल जाता है, इसके अलावा इसमें 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन क्यों फ्रंट साइड पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा Red Maple कलर लेंस के साथ दिया जाता है। इस फोन के कैमरे से आप 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Huawei Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसको फास्ट चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है। इसके अलावा हुआवेई नोवा 16 Ultra स्मार्टफोन में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट दिया जाता है।
हुआवेई नोवा 16 प्रो और हुआवेई नोवा 16 अल्ट्रा 5G फोन में Kirin 9010S ऑक्टा कोर प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। यह 5G मोबाइल HarmonyOS 6.1 पर कार्य करते हैं।
हुआवेई नोवा 16 प्रो 5G स्मार्टफोन को चीन मार्केट में तीन वेरिएंट के साथ लाया गया है, इसमें 12GB+256GB इंटरनल स्टोरेज की चीन कीमत 3,899 CNY (लगभग 54,000 रुपए) जबकि 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 4,399 CNY लगभग (इंडिया के 61,750 रुपए) इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 4,999 CNY तकरीबन (इंडिया के 71,000 रुपए) होते हैं। जो 12GB+1TB इंटरनल स्टोरेज में आते हैं। इस फोन को Frost Purple, White, Starry Black और Sky Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
हुआवेई नोवा 16 अल्ट्रा 5G स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट कीमत 4,699 CNY (लगभग 65,000 रुपए) 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,199 CNY (करीबन 73,142 रुपए) और 12 जीबी रैम के साथ 1TB स्टोरेज की कीमत 5,799 CNY यानी कि (इंडिया के लगभग 81,583 रुपए) के साथ पेश किया गया है। इस 5G स्मार्टफोन को White, Starry Black और Sky Blue कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- लॉन्च से पहले लीक हुई Motorola Edge 70 Pro Plus की कीमत, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ इस दिन होगा लॉन्च
Trending now