Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

रेडमी कंपनी बहुत जल्द मार्केट में K100 सीरीज लेकर आने वाली है, इस सीरीज के अंतर्गत Redmi K100 और Redmi K100 Pro स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। फिलहाल रेडमी K100 प्रो फोन के लॉन्च से पहले ही कुछ नए लीक सामने आए हैं। जिसमें स्मार्टफोन के लगभग सभी फीचर्स सामने आ गए हैं। Digital chat station के अनुसार रेडमी K100 प्रो में 200 मेगापिक्सल का कैमरा होने की पुष्टि हुई है। फोन के लीक फीचर्स आगे पढ़ सकते हैं।
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक रेडमी K100 प्रो 5G स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है, इसके साथ ही इसमें टेलीफोटो कैमरा जो मैक्रो फोटोग्राफी के साथ आ सकता है। कंपनी इस फोन को फुली वॉटरप्रूफ के साथ लाने वाली है, इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर ग्लास कवर मिलेगा। इसके अलावा फोन में ड्यूल सिमिट्रिकल स्पीकर्स हो सकते हैं।

रेडमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi K100 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और 100W वाइड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। पहली बार ऐसा होने वाला है कि Redmi K सीरीज के बेस मॉडल मैं वायरलेस चार्जिंग मिलने वाला है।
लीक के अनुसार रेडमी K100 प्रो 5G मोबाइल में flat डिस्प्ले जो 185Hz अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। अगर फोन में यह डिस्प्ले मिल जाती है, तो फोन काफी शानदार होने वाला है। इस डिस्प्ले के साथ फोन गेमिंग के लिए काफी शानदार होने वाला है। मोबाइल की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

रेडमी K100 प्रो 5G स्मार्टफोन की कीमत के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लीक रिपोर्ट के अनुसार स्मार्टफोन लगभग 4000 युआन तकरीबन 57,000 रुपए हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फोटो हुई लीक, लॉन्च से पहले देखे क्या मिलेगा खास