Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

पिछले हफ्ते ही इंडियन मार्केट में Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 17T 5G को लॉन्च किया था। स्मार्टफोन को Leica कैमरा, 12GB रैम और Dimensity 8500-Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। फोन की पहली सेल आज यानी की 10 जून दोपहर 12:00 से शुरू होने वाली है। पहली सेल में ही शाओमी कंपनी ₹5000 का बैंक डिस्काउंट दे रही है। फोन के स्पेसिफिकेशन कीमत और डिस्काउंट के बारे में आगे पढ़ सकते हैं।
शाओमी 17टी 5G फोन को इंडिया में दो वेरिएंट के साथ लाया गया था। इसमें 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 59,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया गया था जबकि इसके 12GB+512GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट को 64,999 रुपए की कीमत के साथ लाया गया था।
स्मार्टफोन पर कंपनी 5000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दे रही है, बैंक ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको इस फोन का पेमेंट SBI, ICICI और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से करने पर 5000 का बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा।
इसके अलावा इस फोन को आप नो कॉस्ट EMI पर भी ले सकते हैं, कंपनी ने इसकी पहली सेल पर आपको एक्सचेंज ऑफर भी दिया है, एक्सचेंज ऑफर के तहत अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करवाते हैं, तो 16,900 रुपए का एक्सचेंज ऑफर दिया जाएगा।
अगर आप इन सभी ऑफर्स का लाभ लेते हैं, तो 12 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 38,099 रुपए का मिल जाएगा। जबकि टॉप वैरियंट 43,099 रुपए का मिल जाएगा। जो 12 जीबी रैम 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। फोन को Violet, Blue और Black कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को mi.com, Xiaomi और Amazon से खरीदा जा सकता है।

शाओमी 17टी स्मार्टफोन में Leica कैमरा सेटअप के साथ तीन कमरे दिए गए हैं। इसमें f/1.7 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 120X डिजिटल जूम के साथ दिया जाता है। इसके अलावा इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट दी जाती है।
फोन के कैमरे से 4K Full HD वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसमें स्लो मोशन, वीडियो प्रो मॉड, ऑटोफ्लैस, फिल्टर, Xiaomi प्रो फोकस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के फ्रंट साइड पर सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा स्क्रीन फ्लैशलाइट के साथ दिया जाता है। फोन क्यों फ्रंट कैमरे से 4K Full HD वीडियो रिकॉर्ड हो सकती है।

शाओमी के इस लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को इंडिया में 6500mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी के साथ पेश किया गया था इसकी बैटरी को फास्ट चार्ज करने के लिए 67W वायर्ड HyperCharge तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। इसमें आपको 22.5W का वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है।
फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की डिस्प्ले दी जाती है, जो फुल एचडी प्लस डिस्पले होती है, इसकी डिस्प्ले AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है, जो पेंच हॉल डिस्प्ले सपोर्ट करती है। इसमें 2756×1268 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया जाता है, फोन 3500 नीड्स पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, कंपनी ने इसके डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटक्शन और HDR 10+ सपोर्ट दिया है।

शाओमी 17टी 5G फोन को मीडियाटेक के Dimensity 8500-Ultra चिपसेट के साथ पेश किया है, जो 4nm Proces करता है, ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC8 GPU दिया गया है। इसका प्रोसेसर LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मिलता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित HyperOS के साथ मिलकर काम करता है।
फोन में IP68 वाटर रेसिस्टेंट फीचर दिया गया है जो स्मार्टफोन को पानी और डस्ट प्रूफ रखता है। कंपनी का दावा है कि Xiaomi 17T 5G फोन को 30 मिनट तक 1.5 मीटर गहरी पानी के गड्ढे में रखने के बाद भी स्मार्टफोन सुरक्षा रहता है। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें 4G 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6E, Dual SIM, ब्लूटूथ 6.0, USB Type-C, Stereo Speakers, Bolby Atmos और ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- Redmi K100 Pro लीक: 200MP कैमरा और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ हो सकती है एंट्री