Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713
Address
Chhawani, Neem Ka Thana, Rajasthan 332713

सैमसंग कंपनी जल्दी मार्केट में बड़ा धमाका करने वाली है, सैमसंग जल्द मार्केट में Galaxy S26 सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 FE को लेकर आ रही है, स्मार्टफोन का यूनिक फीचर्स और शानदार कैमरा क्वालिटी के साथ आने वाला है। सैमसंग इस फोन को काफी कम कीमत में लॉन्च कर सकती है, हालांकि सैमसंग कंपनी ने इस अपकमिंग 5G स्मार्टफोन के बारे में कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन फोन को वॉयरलैस पावर कंसोर्सियम (WPC) साइट पर लिस्ट किया गया है। इससे फोन की डिजाइन सामने आ गई है।
सैमसंग गैलेक्सी S26 FE 5G स्मार्टफोन को मॉडल नंबर SM-S741 के साथ वॉयरलैस पावर कंसोर्सियम साइट पर लिस्ट किया है। फोन की फोटो से यह खुलासा हो गया है कि Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद Samsung Galaxy S26 फोन के जैसा ही दिखाई देगा। यह भी खुलासा हो गया है कि सैमसंग के इस अपकमिंग फोन में Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होने वाला है। यह भी खुलासा हुआ है कि फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जो वर्टिकल डिजाइन के साथ आने वाला है।

लीक रिपोर्ट के अनुसार फोन को मार्केट में Full HD+ डिस्प्ले के साथ मार्केट में लाया जा सकता है, जो 6.7 इंच की डिस्प्ले होगी। इसकी डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट दी जाएगी। लीक से यह भी सामने आया है कि सैमसंग गैलेक्सी S26 FE स्मार्टफोन के बैक पैनल और फ्रंट पैनल पर ग्लास लेयर दी जाएगी। फोन को मार्केट में राउंड कॉर्नर वाले मेटल फ्रेम के साथ ही लाया जाएगा।
लीक के मुताबिक फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी करने के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने वाले हैं। 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फीचर्स के साथ आने वाला है। इसके अलावा फोन में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3X ऑप्टिकल जूम के साथ आ सकता है। फोन के फ्रंट साइड पर 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होने वाला है।
लीक के मुताबिक फोन Exynos 2500 ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। फोन का चिपसेट डेका कोर प्रोसेसर प्रोसेसर के साथ आने वाला है, जो 1.80 गीगाहर्टज से लेकर 3.30 गीगाहर्टज तक की हाई क्लॉक स्पीड के साथ आ सकता है। माना यह भी जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S26 FE 5G स्मार्टफोन को 7 जेनरेशन एंड्रॉयड OS अपग्रेड के साथ लाया जाएगा।
फोन की बैटरी की बात करें तो लिक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी S26 FE 5G फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी होने की उम्मीद है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें:- Vivo ने पेश किया नया मोबाइल Y31s 5G, स्मार्टफोन में है 6.74 इंच डिस्प्ले और 6500mAh की ताकतवर बैटरी
(सोर्स)